
निधि अग्रवाल के बाद समांथा के साथ हुई बदतमीजी, इवेंट के बाहर भीड़ ने की धक्का-मुक्की, VIDEO
AajTak
कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ पब्लिक में धक्का-मुक्की हुई थी, जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था. अब, कुछ वैसा ही समांथा रुथ प्रभु के साथ भी देखने मिला है. हैदराबाद में एक इवेंट से बाहर निकलते वक्त, एक्ट्रेस के साथ बदतमीजी की कोशिश हुई.
साउथ सिनेमा के फैंस अपने फेवरेट हीरो/हीरोइन के लिए दीवाने रहते हैं. वो उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं. लेकिन पिछले कुछ वक्त में जो भी सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है, वो परेशान कर देने वाला है. हाल ही में साउथ एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ फैंस ने बदतमीजी की थी.
निधि अग्रवाल के बाद, समांथा हुईं फैंस की बदतमीजी का शिकार
निधि, प्रभास की अगली फिल्म 'द राजा साब' के इवेंट से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी की तरफ जा रही थीं. तभी फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और धक्का-मुक्की करने लगे. एक्ट्रेस को उनके बॉडीगार्ड ने जैसे-तैसे करके गाड़ी में बिठाया. लेकिन निधि इस घटना से काफी दुखी हुई थीं. अब बस चंद दिनों में वैसा ही कुछ दोबारा देखा गया. हालांकि इस बार ये घटना पॉपुलर साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु के साथ हुई.
रविवार को समांथा हैदराबाद में एक शॉप का उदघाटन करने पहुंची थीं. वहां वो काफी देर तक रहीं. फिर, इवेंट से जाते वक्त उनके इर्द-गिर्द फैंस की भीड़ जमा हो गई. इस पूरी घटना का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है. जिसमें देखा जा सकता है कि समांथा को अपनी गाड़ी की तरफ जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है.
समांथा एक पल के लिए लड़खड़ा भी गई थीं. लेकिन उन्हें उनके बॉडीगार्ड द्वारा बचाया गया. फैंस लगातार एक्ट्रेस को धक्का देते रहे. समांथा इस दौरान काफी असहज दिखीं. उनके चेहरे पर परेशानी साफ झलक रही थी. फिर जैसे-तैसे करके उन्हें उनकी गाड़ी में बैठाया गया. एक्ट्रेस को सुरक्षित गाड़ी में बैठाने के लिए पुलिस फोर्स का भी सहारा लगा, जिन्होंने इतने मुश्किल हालातों में समांथा को भीड़ से बचाए रखा.
समांथा के साथ हुई बदतमीजी से नाराज फैंस

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










