
'नितिन नबीन का BJP अध्यक्ष बनना कांग्रेस के लिए शुभ संकेत', भूपेश बघेल ने बताया कैसे
AajTak
बिहार के पांच बार के विधायक नितिन नबीन को बीजेपी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने तंज किया है. बघेल ने इसे कांग्रेस के लिए शुभ संकेत बताया है.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को नया कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है. नितिन नबीन ने एक दिन पहले ही दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल लिया था. नितिन नबीन के बीजेपी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान आया है. पूर्व सीएम बघेल ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के बीजेपी के फैसले पर तंज किया है.
उन्होंने इसे कांग्रेस के लिए शुभ संकेत बताया है. भूपेश बघेल ने कहा है कि यह दूसरा मौका है, जब बीजेपी की कमान 'नितिन' संभाल रहे हैं. भूपेश बघेल का इशारा नितिन नबीन से वर्षों पहले अध्यक्ष रह चुके नितिन गडकरी की ओर था. उन्होंने याद भी दिलाया कि वर्षों पहले जब नितिन गडकरी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए थे, तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी. अब फिर से बीजेपी की कमान नितिन के पास है, यह कांग्रेस के लिए अच्छा संकेत है.
यह भी पढ़ें: BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने संभाला कार्यभार, अमित शाह-जेपी नड्डा रहे मौजूद
भूपेश बघेल के इस बयान की चर्चा इसलिए भी हो रही है, क्योंकि नितिन नबीन छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सह प्रभारी थे. जब तमाम एग्जिट पोल कांग्रेस की जीत के अनुमान जता रहे थे, 2023 के छत्तीसगढ़ चुनाव में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार चलाने का जनादेश मिला और इस जीत के पीछे क्रेडिट नितिन नबीन की कुशल रणनीति और माइक्रो लेवल मैनेजमेंट को गया.
यह भी पढ़ें: नितिन नबीन के प्रमोशन के बाद बिहार में भी फेरबदल, संजय सरावगी बने प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ के चुनाव नतीजों से उत्साहित बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में नितिन नबीन का प्रमोशन कर उन्हें छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप दी थी. नितिन नबीन के चुनाव प्रभारी रहते हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी छत्तीसगढ़ की कुल 11 में से 10 सीटें जीतने मेें सफल रही. छत्तीसगढ़ में भी नितिन नबीन सक्रिय रहे हैं और यहीं एक कठिन माने जा रहे चुनाव में बतौर सह प्रभारी, कमल खिलाकर उन्होंने अपनी सांगठनिक क्षमताओं का लोहा मनवाया था.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








