
नितिन गडकरी ने 150 KMPH की रफ्तार पर किया Delhi-Mumbai एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण
AajTak
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस का निरीक्षण किया. एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता और कार्य की गति देखने आए गडकरी ने पहले तो हेलीकॉप्टर से हाईवे का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने हाईवे पर टेस्ट ड्राइव करने का फैसला किया. पहले इस सड़क पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से परीक्षण का प्रस्ताव था लेकिन नितिन गडकरी की कार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. नितिन गडकरी आगे की सीट पर बैठे रोड का निरीक्षण कर रहे थे. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे मध्य प्रदेश के 3 जिलों रतलाम, मंदसौर और झाबुआ से होकर गुजर रहा है. देखें वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











