
नितिन गडकरी को मिली धमकी की जांच के लिए NIA की टीम आज नागपुर जाएगी
AajTak
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली धमकी और वसूली की जांच के लिए एनआईए की टीम आज नागपुर जाएगी. पहले इस मामले में नागपुर पुलिस जांच कर रही थी. पुलिस ने इस मामले में बेलगांव जेल से आरोपी जयेश पुजारी को गिरफ्तार किया था.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धमकी और वसूली मांगने के मामले की जांच के लिए एनआईए की टीम आज नागपुर जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, एनआईए की टीम पुलिस से केस से जुड़े सभी दस्तावेज लेने के बाद अपनी जांच शुरू करेगी.
नितिन गडकरी को जनवरी और मार्च में 110 करोड़ की वसूली और उड़ाने की धमकी मिली थी. नागपुर पुलिस ने अपनी जांच में खुलासा किया था कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपी आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है.
बेलगांव की जेल से गिरफ्तार हुआ था आरोपी
इस मामले में नागपुर पुलिस ने जयेश पुजारी नामक गैंगस्टर को बेलगांव की जेल से गिरफ्तार किया था. बेलगांव की जेल से ही गैंगस्टर द्वारा कॉल किए जाने के सुराग मिलने के बाद गिरफ्तारी हुई थी. नागपुर पुलिस की जांच में जयेश पुजारी के टेरर संगठनों से लिंक होने के अहम सुराग मिले थे, जिसके बाद इस मामले को एनआईए को सौंप दिया गया था.
बेंगलुरु में दर्ज हुआ था केस
केंद्रीय मंत्री को धमकी देने के मामले में एनआईए ने बेंगलुरु में मामला दर्ज किया था और केंद्रीय एजेंसी की मुंबई इकाई को जांच करने का निर्देश दिया गया था. एनआईए की टीम गिरफ्तार किए गए आरोपी के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और अंडरवर्ल्ड से संबंध की जांच करेगी.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











