
निज्जर पर ट्रूडो को फटकार... पन्नू पर अमेरिका से क्यों अलग तरीके से पेश आ रहा भारत
AajTak
भारत और कनाडा में जारी राजनयिक विवाद के बीच ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स ने गुरुवार को दावा किया कि एक और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में हत्या की साजिश रची गई थी. अमेरिका ने इस मामले को भारत सरकार के समक्ष भी उठाया है. जिस पर भारत सरकार ने जो प्रतिक्रिया दी है वह कनाडा मामले की तुलना में बिल्कुल अलग है.
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर भारत और कनाडा में जारी राजनयिक विवाद के बीच ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स ने गुरुवार को दावा किया कि एक और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में हत्या की साजिश रची गई थी. लेकिन अमेरिका ने पन्नू की हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि साजिश में शामिल होने की चिंताओं को लेकर अमेरिका ने भारत को चेतावनी भी दी है. व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एड्रियन वॉटसन ने कहा कि अमेरिकी सरकार इसे गंभीरता से ले रही है और इस मामले को भारत के समक्ष उठाया है.
ब्रिटिश अखबार की ओर से लगाए गए इन आरोपों पर भारत सरकार ने कहा कि वह सुरक्षा मामलों पर अमेरिका से मिलने वाली सूचनाओं को गंभीरता से लेता है, क्योंकि वे हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं पर भी असर डालते हैं.
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत-अमेरिका सुरक्षा सहयोग पर हालिया चर्चा के दौरान अमेरिकी ने संगठित अपराधियों, बंदूक चलाने वालों, आतंकवादियों और अन्य लोगों के बीच सांठगांठ से संबंधित कुछ इनपुट साझा किए गए थे. भारत ऐसे इनपुट को गंभीरत को लेता है और संबंधित विभागों द्वारा इसकी जांच की जा रही है.
अमेरिका के प्रति भारत का नरम रुख
भारत की यह प्रतिक्रिया इसलिए अहम हो जाती है क्योंकि अमेरिका की ओर से लगाए गए आरोपों के जवाब में यह प्रतिक्रिया कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों पर दी गई प्रतिक्रिया से बिल्कुल है. सितंबर में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया था. 18 जून 2023 को कनाडा के सर्रे शहर में गुरुद्वारे के बाहर निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








