
निक जोनस की 'बहन' माया का निधन, 30 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया, मां का छलका दर्द
AajTak
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी बचपन की दोस्त और मुंह बोली बहन माया का 30 की उम्र में निधन हो गया है. माया एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही थीं, जिसके कारण उनकी मौत हुई.
हॉलीवुड पॉपस्टार निक जोनस और उनके दोनों भाइयों ने पिछले दिनों बेहद मुश्किल भरा समय देखा. उनकी बचपन की खास दोस्त माया किबेल, जिन्हें वो अपनी बहन मानते थे, उनका निधन हो गया है. इस खबर को माया की मां कियोको किबेल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसपर निक ने भी शोक जताया.
आखिर निक की बहन माया को क्या हुआ था?
माया किबेल का निधन 30 की उम्र में एक दुर्लभ बीमारी से लड़ाई के चलते हुआ. बताया गया कि उन्हें काफी वक्त से 'विल्सन्स' नाम की बीमारी थी, जिसका इलाज चल रहा था. मगर 7 मार्च 2026 को अचानक उनके दिल और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया और वो चल बसीं.
माया की मां कियोको ने अपनी बेटी के जाने पर लिखा, 'बहुत दुख के साथ मुझे ये दुखद खबर बतानी पड़ रही है. माया को विल्सन डिजीज नाम की एक बहुत रेयर बीमारी थी. माया बहुत बहादुरी से इस बीमारी से लड़ी, लेकिन उसका शरीर अब और नहीं सह सका. 7 मार्च की सुबह वो बेहोश हो गईं, उनके दिल और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया. जबतक वो अस्पताल के इमरजेंसी रूम तक पहुंची, तबतक बहुत देर हो चुकी थी. वो इतना दर्द सहती थीं कि अक्सर दर्द की वजह से रोते-रोते सो जाती थीं.'
'लेकिन अब वो स्वर्ग में हैं, जहां उसके पापा साथ हैं, और अब उसे कभी कोई दर्द नहीं होगा. जिन लोगों को माया के बारे में पता था और जो अभी भी यकीन नहीं कर पा रहे कि वो चली गईं, प्लीज ये जान लो कि अब वो सबसे अच्छी जगह पर हैं. मुझे पूरा यकीन है कि वो ऊपर से सबकी देखभाल कर रही हैं. जिन लोगों ने भी उसे प्यार किया, उसका ख्याल रखा जब वो यहां थीं, सबका बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं उसकी मां हूं, 30 साल तक उसकी मां रही, और आज मैं बहुत टूट गई हूं, बहुत मिस कर रही हूं. लेकिन मेरे लिए एकमात्र सुकून ये है कि अब वो दर्द से आजाद है, उसे और सहन नहीं करना पड़ेगा.'
बहन के जाने से दुखी निक

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












