
निक्की हेली ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी मात, रिपब्लिकन प्राइमरी जीतने वाली पहली महिला बनीं
AajTak
रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी में अब सिर्फ निक्की और डोनाल्ड ट्रंप ही बचे हैं. ऐसे में ट्रंप को हराने को निक्की की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है. इस दौरान निक्की को 62.9 फीसदी जबकि ट्रंप को 33.2 फीसदी वोट ही मिले.
अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं. इससे पहले देश की दोनों प्रमुख पार्टियों रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक के बीच राष्ट्रपति पद के लिए आधिकारिक उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया सुर्खियों में बनी हुई है. ऐसे में खबर है कि भारतवंशी निक्की हेली (Nikki Haley) ने डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया में हुए रिपब्लिकन प्राइमरी में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मात दे दी है.
रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी में अब सिर्फ निक्की और डोनाल्ड ट्रंप ही बचे हैं. ऐसे में ट्रंप को हराने को निक्की की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है. इस दौरान निक्की को 62.9 फीसदी जबकि ट्रंप को 33.2 फीसदी वोट ही मिले. निक्की ने अमेरिकी इतिहास में रिपब्लिकन प्राइमरी जीतने वाली पहली महिला बनकर रिकॉर्ड बना दिया है.
इससे पहले ट्रंप सभी आठ प्राइमरी चुनाव जीत गए थे. ओपिनियन पोल के मुताबिक, वह आगे होने वाली लगभग सभी प्राइमरी चुनाव जीत सकते हैं.
वॉशिंगटन डीसी सीट का चुनावी गणित
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी 100 फीसदी शहरी इलाका है. जबकि ट्रंप का दबदबा ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक है, जहां अपेक्षाकृत कम पढ़ी-लिखी आबादी रहती है. ट्रंप कई दफा वॉशिंगटन को लेकर नकारात्मक बयान दे चुके हैं.
वॉशिंगटन प्राइमरी में ट्रंप पर निक्की की जीत से उन्हें कुछ राहत मिली हैं. वह ट्रंप के हाथों लगातार कई प्राइमरी हार चुकी हैं, ऐसे में ये जीत उनके लिए राहत भरी सांस लेकर आई है. हालांकि, कई रिपब्लिकन वॉशिंगटन में निक्की की लोकप्रियता को नकारात्मक तरीके से देख रहे हैं. ट्रंप सहित कई नेता वॉशिंगटन को क्राइम रेट में अव्वल शहर के तौर पर देखते हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









