
'ना PM वेटिंग राहुल गांधी सीरियस हैं, ना उनकी पार्टी...,' इंडिया अलायंस पर JDU सांसद ने फिर कांग्रेस को घेरा
AajTak
जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा, 'हमारे नेता (नीतीश कुमार) ना प्रधानमंत्री की रेस में हैं और ना वो नाराज हैं. बिहार का हर आदमी यही चाहेगा कि नीतीश कुमार ही इंडिया गठबंधन नेतृत्व संभालें. इंडिया गठबंधन की बैठक में नीतीश कुमार इसलिए आए थे कि सीट शेयरिंग और नेतृत्व पर फैसला हो. लेकिन कांग्रेस के अड़ियल रवैया की वजह से इंडिया गठबंधन की मीटिंग चाय-बिस्किट पर समाप्त हो गई.'
विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक इस समय लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा है. इस बीच, अलायंस के सहयोगी दल जेडीयू के नेता और सांसद सुनील कुमार पिंटू के बयान लगातार चर्चा में आ रहे हैं. एक दिन पहले मीटिंग में 'समोसे' नहीं होने का जिक्र करने वाले पिंटू ने एक बार फिर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने राहुल गांधी को पीएम वेटिंग कहकर तंज कसा है. पिंटू ने कहा, गठबंधन को लेकर कांग्रेस का अड़ियल रवैया है. कांग्रेस सीरियस नहीं है. ना कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और ना उनके PM वेटिंग राहुल गांधी सीरियस हैं.
दो दिन पहले ही (19 दिसंबर) दिल्ली में इंडिया अलायंस की चौथी बैठक हुई थी. इसमें सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई थी. बैठक में कई अन्य मुद्दों पर बात हुई और डेडलाइन तय की गई. इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू नेता से सांसद सुनील कुमार पिंटू भी शामिल हुए थे. बैठक के बाद पिंटू ने नीतीश कुमार और पार्टी लाइन के खिलाफ बगावती रुख दिखाया था. उन्होंने बैठक को लेकर कहा, 'पहले तो मीटिंग्स में चाय-समोसे चलते थे, लेकिन अभी कांग्रेस ने खुद कह रखा है कि फंड की कमी है. लोग उन्हें डोनेट करें. कल की मीटिंग तो बस चाय-बिस्कुट पर रह गई, समोसे भी नहीं आ पाए.'
'नीतीश ही अलायंस को लीड करें'
जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने आगे कहा, 'हमारे नेता (नीतीश कुमार) ना प्रधानमंत्री की रेस में हैं और ना वो नाराज हैं.' उन्होंने कहा, 'बिहार का हर आदमी यही चाहेगा कि नीतीश कुमार ही इंडिया गठबंधन नेतृत्व संभालें. पिंटू ने कहा, 'EVM पर सवाल खड़े करना गलत है. विपक्ष अपनी कमी ढूंढे, नाकि EVM को दोषी ठहराए.' उन्होंने कहा, 'हमारे नेता नीतीश कुमार ने सभी दलों को एक प्लेटफॉर्म पर लाने का काम किया है.'
'कांग्रेस के रवैये से चाय-बिस्किट तक सीमित हो गई बैठक'
सुनील कुमार पिंटू ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन की बैठक में नीतीश कुमार इसलिए आए थे कि सीट शेयरिंग और नेतृत्व पर फैसला हो. लेकिन कांग्रेस के अड़ियल रवैया की वजह से इंडिया गठबंधन की मीटिंग चाय-बिस्किट पर समाप्त हो गई और बाकी कुछ नहीं हुआ. अब दिन बहुत कम बचे हैं. आने वाले दिनों में अगर सीट शेयरिंग और नेतृत्व पर फैसला नहीं होगा तो कांग्रेस को सोचना है कि इंडिया गठबंधन को बचाकर रखना है, अपने अड़ियल रवैया को छोड़ना है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







