
ना जाने किस्मत में क्या... 10 प्रयास, 6 मेन्स, 4 इंटरव्यू, UPSC कैंडिडेट का छलका दर्द
AajTak
'10 अटेंप्ट, 6 मेन्स, 4 इंटरव्यू फिर भी यूपीएससी में चयन नहीं हो सका. ना जाने किस्मत में क्या लिखा है?' शख्स के इस हताशा भरे ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्ट किया है.
UPSC Exam Result 2021: यूपीएससी एगाम का रिजल्ट घोषित होने के बाद किसी के चेहरे खिल उठे, तो किसी को मायूसी हाथ लगी. जहां सफल प्रतिभागियों की खुशी का ठिकाना नहीं है, वहीं दूसरी ओर कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत तो की मगर वो UPSC में सफल नहीं हो पाए. ऐसे ही एक प्रतिभागी ने ट्विटर पर अपना दर्द बयां किया है. उसके ट्वीट पर तमाम यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है. कई यूजर्स ने कमेंट कर उसका मनोबल बढ़ाया है.
दरअसल, सोशल मीडिया पर कुनाल विरुलकर (Kunal Virulkar Tweet on UPSC Result) का ट्वीट वायरल हो रहा है. अपने ट्वीट में उन्होंने बताया कि कैसे काफी कोशिशों के बाद भी वो सिविल सर्विस एग्जाम पास नहीं कर पाए. ट्वीट के जरिए कुनाल ने अपना दुख साझा किया है.
'10 अटेंप्ट, 6 मेन्स, फिर भी UPSC में चयन नहीं'
UPSC प्रतिभागी कुनाल विरुलकर अपने ट्वीट में लिखते हैं- '10 अटेंप्ट, 6 मेन्स, 4 इंटरव्यू फिर भी यूपीएससी में चयन नहीं हो सका. ना जाने किस्मत में क्या लिखा है?' कुनाल के इस हताशा भरे ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्ट किया है.
10 attempts 6 mains 4 interview Still couldn't get selected in UPSC Don't know what is written in the destiny. #UPSC
IAS अधिकारी जितिन यादव लिखते हैं- 'कुनाल, आप एक आत्मविश्वासी व्यक्ति हैं. आपके लिए इससे बेहतर कुछ लिखा गया है. बेजोड़ क्षमता और दृढ़ता आपके पास है.'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












