
'नासिर-जुनैद के हत्यारे एक महीने बाद भी नहीं हो सके अरेस्ट', ओवैसी ने बोला गहलोत और खट्टर पर हमला
AajTak
Bhiwani Murder: भिवानी हत्याकांड को एक महीने पूरे हो चुके हैं. इस कांड ने राजस्थान और हरियाणा में हलचल मचा दी थी. अभी तक इस मामले में कोई बड़ी सफलता नहीं मिल सकी है. अब इस मामले में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने फिर से सीएम अशोक गहलोत और मनोहर लाल खट्टर पर हमला बोला है. उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी न हो पाने पर सवाल भी उठाए हैं.
Bhiwani Murder Case: राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले जुनैद और नासिर के हरियाणा के भिवानी में संदिग्ध हालात में शव मिले थे. एक महीने बीतने के बाद भी उनकी मौत को लेकर कोई बड़ा खुलासा नहीं हो सका है. वहीं इस मामले में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को राजस्थान और हरियाणा सरकार को घेर लिया. उन्होंने ट्वीट किया- एक महीना हो चुका है लेकिन जुनैद-नासिर के हत्यारे अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए. उन्होंने अपने ट्वीट में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को टैग करते हुए लिखा- आखिर उनके परिवार वाले कब तक इंसाफ का इंतिजार करें? वारिस, जुनैद और नासिर इंसान थे. इंसानियत के नाते पूछ रहे हैं, क्या आतंकवादियों को जेल भेजेंगे या उनकी गुल-पोशी करेंगे?
जुनैद और नासिर मरे नहीं, शहीद हुए
फरवरी में भी असदुद्दीन ओवैसी ने जुनैद और नासिर की मौत के मामले में राजस्थान सरकार पर हमला बोला था. ओवैसी ने कहा था कि दोनों की हत्या कर दी गई. राजस्थान की जमीं से उन्हें हरियाणा ले गए, लेकिन राजस्थान पुलिस ने क्या किया? ओवैसी ने सवाल उठाते हुए कहा था कि मैं पूछता हूं कि राजस्थान की सरकार ने क्या किया? इतना ही नहीं ओवैसी ने कहा था कि हिंदुत्व शरपसंदों ने उनकी हत्या कर दी थी. यह जुनैद और नासिर का नहीं, बल्कि इंसानियत का कत्ल है. उन्होंने कहा था कि जुनैद और नासिर मरे नहीं हैं, बल्कि शहीद हुए हैं.
'हरियाणा सरकार की गाड़ी से हुए किडनैप'
असदुद्दीन ओवैसी ने पिछले महीने भिवानी कांड को लेकर हरियाणा सरकार पर हमला बोला था. उन्होंने ट्वीट कर दावा था किया कि जुनैद-नासिर को अगवा करने में जिस गाड़ी का इस्तेमाल हुआ था, वह गाड़ी हरियाणा सरकार के नाम पर रजिस्टर है. कई दूसरे गौ-अपराध में भी इस गाड़ी का इस्तेमाल हुआ है. ना सिर्फ सरकार की सहमति से बल्कि उसकी सरपरस्ती में मुसलमानों को हिंसा का निशाना बनाया जा रहा है.
आरोपियों पर 5-5 हजार का घोषित है इनाम

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











