
नासिक: युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
AajTak
नासिक में एक शख्स ने युवक पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया था जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. यह घटना शुक्रवार शाम ठक्कर बाजार बस स्टैंड के पास एक सार्वजनिक शौचालय के नजदीक हुई थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है.
महाराष्ट्र के नासिक में बस स्टैंड पर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. बीते शुक्रवार को कुछ लोगों ने एक युवक पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया था जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है.
क्या है मामला?
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मृतक विजय गहलोत को शुक्रवार शाम ठक्कर बाजार बस स्टैंड के पास एक सार्वजनिक शौचालय के नजदीक पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया गया था. यह अमानवीय हरकत शुभम जगताप नामक युवक ने की थी. बताया जा रहा है कि गहलोत अक्सर जगताप को तंग करता था, जिससे परेशान होकर आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठाया.
घटना के बाद क्या हुआ?
हमले में विजय गहलोत 60 फीसदी तक जल गया था. स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में भर्ती किया. तीन दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई.
आरोपी गिरफ्तार, हत्या का मामला दर्ज

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











