
नाव में हुई विदाई तो जमकर नाची दुल्हन, पानी के रास्ते 12 KM का सफर कर पहुंची ससुराल
AajTak
Dulhan ki vidai: पिता ने बेटी-दामाद के साथ 50 के करीब बारातियों को जलमार्ग की यात्रा कराने के लिए इंजन वाली तीन नाव बुलवाईं, जिनसे बारात को 12 किलोमीटर लंबा सफर तय कराया गया. अपनी इच्छा पूरी होती देख दुल्हन नाव में सफर के दौरान धार्मिक भजन पर थिरकने लग गई.
शादियों में दूल्हे-दुल्हन की एंट्री और विदाई के आए दिन सामने आ रहे अलग-अलग तरीकों के बीच मध्यप्रदेश के श्योपुर में भी एक दुल्हन की अनोखी विदाई चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां एक किसान पिता ने अपनी बेटी की इच्छा पूरी करने के लिए बारात को नाव में बैठाकर विदा किया. पिता ने बेटी-दामाद के साथ 50 के करीब बारातियों को जलमार्ग की यात्रा कराने के लिए इंजन वाली तीन नाव बुलवाईं, जिनसे बारात को 12 किलोमीटर लंबा सफर तय कराया गया. अपनी इच्छा पूरी होती देख दुल्हन नाव में सफर के दौरान धार्मिक भजन पर थिरकने लग गई. यह बारात राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले स्थित खंडार तहसील के पादड़ा गांव से विदा होकर श्योपुर (मध्य प्रदेश) के सोंईकलां आई.
दरअसल, राजस्थान के पादड़ा गांव निवासी घनश्याम मीणा की बेटी किस्मत ने बचपन में हेलीकाप्टर से दुल्हन लेकर आने की खबरें देखी थीं. किस्मत ने अपने किसान पिता से इच्छा जाहिर की थी कि उसकी शादी सबसे खास होनी चाहिए. इसके लिए उसकी विदाई नाव से करना. किसान पिता ने इस चाह को न सिर्फ याद रखा, बल्कि उसे पूरा करने के लिए बेटी और दामाद समेत 50 बारातियों को तीन नावों में बिठाकर विदा किया. देखें Video:-
किस्मत का रिश्ता श्योपुर जिला मुख्यालय से सटे हुए सोंईकलां कस्बे में सरपंच हरिसिंह मीणा के बेटे आकाश संग तय हुआ था. दो दिन पहले ही राजस्थान के पादड़ा गांव में रीति-रिवाज के साथ दोनों की शादी हुई. दूल्हा के पिता और रिश्तेदार लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचे.
बीते गुरुवार को जब विदाई का समय हुआ तो किस्मत के पिता ने दूल्हे के पिता से कहा, मेरी बेटी की इच्छा पूरी करने के लिए मैं चाहता हूं कि बारात नाव से विदा हो. दूल्हे का पिता भी राजी हो गया. फिर सभी लोग प्राचीन चतुर्भुज नाथ मंदिर पर आए जहां से तीन नावों के द्वारा करीब 50 बाराती, दूल्हा और दुल्हन विदा हुए.
अपना सपना पूरा होता देख दुल्हन बनी किस्मत भी खुशी से झूम उठी और बारातियों के लिए यह किसी शानदार एडवेंचर टूर से कम नहीं था. इसलिए वह भी बेहद खुश नजर आए. अब नाव में आई बारात चर्चा जिलेभर में हो रही है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







