
नालंदा: प्रेम प्रसंग में दबंग की लड़की लेकर भागा युवक, बदमाशों ने मां के बाल काटे, टॉर्चर किया
AajTak
शेरपुर गांव के ही लड़का और लड़की के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन घर वालों का रवैया देख बुधवार को घर से भाग गए. इस बात से गुस्सा होकर लड़की के घर वालों ने लड़के के माता-पिता को 9 घंटे तक बंधक बनाकर रखा.
बिहार के नालंदा में दबंगों ने बेहद घटिया हरकत की है. शेरपुर गांव के ही एक लड़के और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों घर छोड़कर भाग गए. दोनों के घर से भाग जाने की खबर पूरे गांव में आग की तरफ फैल गई. लड़की के परिजनों ने दबंगई दिखाते हुए लड़के के माता- पिता को घर से उठा लिया. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दबंगों के चंगुल से महिला को छुड़ाया. लड़के के प्यार की सजा मां को मिली
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











