
नाबालिग लड़की को दोस्त के साथ कमरे में बंद कर देती थी महिला, फिर शख्स करता था ये घिनौनी हरकत
Zee News
शिकायत के अनुसार, आरोपी महिला नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाती थी और अपने दोस्त के साथ एक कमरे में बंद कर देती थी, जहां शख्स बच्ची के साथ बलात्कार करता था. अब स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने रेप के दोषी और मदद करने वाली महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई है.
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में स्पेशल पॉक्सो कोर्ट (POCSO Court) ने एक नाबालिग के साथ बलात्कार करने के दोषी शख्स और अपराध में उसकी मदद करने वाली महिला स्वास्थ्यकर्मी को उम्रकैद की सजा (Life Term in Minor Girl Rape Case) सुनाई है. इसके साथ ही कोर्ट ने दोषी युवक पर 55 हजार रुपये और दोषी महिला पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
सरकारी वकील सुरेश साहू ने बताया कि एक शख्स ने इज्जत नगर थाने में 22 सितंबर 2017 को शिकायत दी थी और अभिषेक शर्मा नाम के शख्स पर अपनी पोती के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया था. शिकायत में एक नर्सिंग होम में काम करने वाली सोनी नामक महिला पर इस अपराध में आरोपी का साथ देने का भी आरोप लगाया गया था.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









