
नाबालिग छात्र, बेरहमी से कत्ल और टीचर की खूनी साजिश... दहला देगी कानपुर के कुशाग्र कनोडिया हत्याकांड की पूरी कहानी
AajTak
कानपुर के कुशाग्र कनोडिया हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला आया है. इस मामले में ट्यूशन टीचर रचिता वत्स और उसके दो साथियों को 16 साल के छात्र के अपहरण और हत्या के मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. पढ़िए इस खूनी साजिश की पूरी कहानी.
Kushagra Kanodia Murder Case: कानपुर में तीन साल पहले एक नाबालिग लड़के को अगवा किया गया. बाद में उसकी लाश मिली. तब लंबी तफ्तीश के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. जिनमें से एक उस लड़के की ट्यूशन टीचर भी थी. अब तीन साल बाद अदालत ने इस मामले में उस ट्यूशन टीचर और उसके दो साथियों को कत्ल का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है. हम बात कर रहे हैं कानपुर के कुशाग्र कनोडिया हत्याकांड की. जिसने पूरे यूपी को हिलाकर रख दिया था.
कानपुर की अदालत के अपर ज़िला जज 11 सुभाष सिंह ने ट्यूशन टीचर रचिता वत्स, प्रभात शुक्ला और आर्यन उर्फ शिवा को 16 साल के छात्र कुशाग्र कनोडिया के कत्ल का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सज़ा सुनाई है. इस तरह ट्यूशन टीचर रचिता और उसके दो दोस्तों को उनके उस गुनाह की सजा मिल ही गई, जिस गुनाह ने तीन साल पहले कानपुर के हर मां बाप को परेशान कर दिया था.
16 साल के अपने नाबालिग़ बेटे को उसके मां-बाप जिस ट्यूशन टीचर के पास ये सोचकर भेजा था कि वो उससे पढ़ लिखकर एक अच्छा इंसान बनने के साथ साथ ज़िंदगी के इम्तिहान में कामयाबी हासिल करेगा, उसी ट्यूशन टीचर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ना सिर्फ़ कुशाग्र को मार डाला बल्कि उसके मां-बाप के भरोसे का भी कत्ल कर दिया. इस ट्यूशन टीचर ने आख़िर कुशाग्र का क़त्ल क्यों किया था? आइए आपको पूरी कहानी बताते हैं.
30 अक्टूबर 2023, शाम 4 बजे
दसवीं में पढ़ने वाला कुशाग्र कनोडिया रोज की तरह अपनी स्कूटी लेकर कोचिंग सेंटर, आचार्यनगर, कानपुर के लिए निकला था. वो आम तौर पर रात के आठ बजते-बजते घर वापस लौट आता था, लेकिन इस रोज़ 9 बज जाने पर भी कुशाग्र का कोई अता-पता नहीं था. ऐसे में घरवालों ने उससे बातचीत करने की कोशिश की. उसे फोन लगाया, लेकिन उसका मोबाइल लगातार नॉट रिचेबल आ रहा था. अभी घरवाले कुशाग्र को लेकर परेशान ही थे कि तब तक कुछ ऐसा हुआ कि कनोडिया परिवार के होश उड़ गए.
घरवालों भेजी चिठ्ठी

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






