
नाबालिग छात्रा से कोचिंग संचालक ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर आरोपी के परिजनों ने कराया गर्भपात
AajTak
बैतूल में कोचिंग जाने वाली 15 साल की नाबालिग से कोचिंग संचालक ने रेप किया. जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी के माता-पिता ने उसका गर्भपात करवा दिया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी और उसके माता पिता को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही गर्भपात करने वाली डॉक्टर को भी अरेस्ट कर लिया गया है.
मध्य प्रदेश के बैतूल में एक कोचिंग संचालक द्वारा नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. वहीं, रेप के बाद पीड़िता के गर्भवती होने के बाद आरोपी के परिजनों द्वारा उसके गर्भपात की बात भी सामने आई है. मामला आमला थाना क्षेत्र का है, जहां 15 साल की नाबालिग लड़की एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए जाती थी. उसी कोचिंग सेंटर संचालक प्रकाश भोजकर ने 16 अक्टूबर 21 को लड़की के साथ दुष्कर्म किया.
इसके बाद पीड़िता को डरा धमका दिया गया जिसके कारण उसने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई. इस दौरान नाबालिग पीड़िता गर्भवती हो गई आरोपी के माता-पिता ने पीड़िता को बैतूल के प्राइवेट अस्पताल करुणा हॉस्पिटल में लाकर 22 मार्च को उसका गर्भपात करा दिया.
इस मामले को लेकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद को फोन करके सूचना दी. जिसके बाद एसपी ने पुलिस की टीम को पीड़िता के घर भेजा और 26 मार्च को आरोपी के खिलाफ आमला थाने में धारा 376 का मामला दर्ज किया गया. बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
डॉक्टर और आरोपी के माता पिता भी गिरफ्तार जांच में पाया गया कि आरोपी के माता-पिता ने पीड़िता को बैतूल के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में लाकर उसका गर्भपात कराया. पुलिस की टीम बुधवार की शाम करुणा हॉस्पिटल पहुंची.
नाबालिग के भर्ती होने से संबंधित दस्तावेज खंगालने के बाद पता चला कि नाबालिग का गर्भपात अस्पताल की महिला डॉक्टर वंदना कापसे ने किया है. उनके खिलाफ भी भ्रूण हत्या की धारा 315 के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में आरोपी कोचिंग संचालक प्रकाश भोजकर के माता-पिता को भी गिरफ्तार किया गया है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







