
नाना बने Amitabh Bachchan, Naina Bachchan ने बेबी बॉय को दिया जन्म
AajTak
अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन ने बेटे को जन्म दिया है. बिग बी एक बार फिर से नाना बन गए हैं. नैना बच्चन ने रंग दे बसंती फेम एक्टर कुणाल कपूर से शादी की थी. कुणाल कपूर अब पापा बन गए हैं. परिवार के घर में खुशियां आई हैं और बॉलीवुड से भी कपल को बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं.
बॉलीवुड एक्टर कुणाल कपूर ने अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ बच्चन की बेटी नैना बच्चन से शादी की है. वहीं अब बच्चन परिवार से एक खुशखबरी सुनने में आ रही है. दरअसल अमिताभ की भतीजी नैना बच्चन ने बेटे को जन्म दिया है. वो मां बन गई हैं. और बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे कुणाल कपूर पापा बन गए हैं. कुणाल ने खुद सोशल मीडिया के जरिए ये खुशखबरी साझा की है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










