
नाथ का वार- रात गुजारने से पाप नहीं धुलेंगे, शिव का पलटवार- कफन का पैसा खाने वालों जनता सिखाएगी सबक
Zee News
शिवराज ने कहा कि कमलनाथ तुमने 16 हजार माताओं-बहनों का पैसा बंद कर दिया. गरीब के कफ़न के 5 हजार भी छीन लिये. इतना ही नहीं कर्ज माफी पर झूठ बोलते रहे. किसी भी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ.
भोपाल: जैसे-जैसे उपचुनाव की डेट नजदीक आती जा रही है, नेताओं की जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है. सीएम शिवराज ने अलीराजपुर के एक गांव में आदिवासियों के यहां रात गुजारी थी. इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने शिवराज को आड़े हाथों लिया. कमलनाथ ने ट्वीट कर शिवराज पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि रात गुजारने से नेमावर कांड, खरगोन कांड, नीमच कांड, बालाघाट और डबरा का पाप धुलने वाला नहीं हैं. शिवराज ने कहा कि गरीबों की योजनाओं को बंद करने वालों को जनता सबक सिखाएगी.
कमलनाथ ने लिखा कि जब तक इन कांड की जांच सीबीआई को नहीं सौंपी जाती, उन पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा. तब तक आपकी सरकार के माथे पर लगा यह दाग धुल नहीं सकता है. कमलनाथ के आरोपों पर शिवराज भी पलटवार करने में पीछे नहीं हटे. उन्होंने कमलनाथ पर सरकारी की योजनाएं बंद करने का आरोप लगा दिया. शिवराज ने कमलनाथ सरकार में बीजेपी सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को गिनाया, जिन्हें बंद किया गया.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










