
नागेश कुकुनूर की सियासी ड्रामा सीरिज ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ का दूसरा सीजन 30 जुलाई को होगा रिलीज
Zee News
निर्माताओं के मुताबिक, इस सीजन में पूर्णिमा की लड़ाई पितृसत्ता से दिखाई जाएगी, जो ‘मुख्यमंत्री ओहदे पर नियंत्रण हासिल करने के लिए अपने पिता से संघर्ष कर रही हैं.’
मुंबईः फिल्म निर्माता नागेश कुकुनूर की सियासी ड्रामा सीरिज ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ का दूसरा सीजन 30 जुलाई को ऑनलाइन प्रसारणकर्ता मंच डिज्नी़हॉटस्टार पर रिलीज होगा. इसमें अदाकार अतुल कुलकर्णी और प्रिया बापट हैं, जो कि पिता-पुत्री अमेय राव गायकवाड़ और पूर्णिमा गायकवाड़ की भूमिका में लौट रहे हैं. निर्माताओं के मुताबिक, इस सीजन में पूर्णिमा की लड़ाई पितृसत्ता से दिखाई जाएगी, जो ‘मुख्यमंत्री ओहदे पर नियंत्रण हासिल करने के लिए अपने पिता से संघर्ष कर रही हैं.’ बापट का किरदार प्रेरक और प्रशंसनीय बापट ने अपने किरदार को ‘प्रेरक और प्रशंसनीय’ करार देते हुए कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि यह किरदार नाजरीन को खासतौर पर औरतों को बेहद पसंद आया क्योंकि वे इसे एक ‘सशक्त किरदार’ के तौर पर देखते हैं. वहीं कुलकर्णी ने कहा कि अमेय राव गायकवाड़ का किरदार उनके लिए बेहद खास है और वह रोमांचित हैं कि दर्शक उन्हें दूसरे सीजन में भी देखेंगे.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










