
नागपुर में MBBS की पढ़ाई कर रहे छात्र ने तेज रफ्तार ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौत
AajTak
नागपुर के बुटीबोरी में MBBS की पढ़ाई कर रहे 24 साल के छात्र ने तेज रफ्तार ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. उसकी परीक्षाएं अच्छी नहीं गई थीं. जिस कारण वह काफी समय से डिप्रेशन में था. छात्र की आत्महत्या की खबर से कॉलेज में मातम का माहौल है.
महाराष्ट्र के नागपुर में एमबीबीएस स्टूडेंट ने तेज रफ्तार ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. 24 साल का पवन काकड़े एमबीबीएस फाइनल ईयर का छात्र था. वह वाशिम जिले का रहने वाला था और नागपुर के बुटीबोरी स्थित एक कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा था.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पवन की परीक्षाएं अच्छी नहीं गई थीं. इस कारण वह काफी समय से डिप्रेशन में चल रहा था. रविवार को वह हॉस्टल से घूमने के बहाने निकला. फिर पास ही रेलवे ट्रैक के पास जा पहुंचा. यहां उसने तेज रफ्तार ट्रेन के आगे छलांग लगा दी. इससे पवन की मौके पर ही मौत हो गई.
आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने पता लगाया कि छात्र पास में ही एक हॉस्टल में रहता था. छात्र के माता-पिता को उसकी मौत की सूचना दी गई. वहीं, पवन की मौत से कॉलेज और हॉस्टल में मातम का माहौल है.
इससे पहले नागपुर जिले में ही इंजीनियरिंग के एक छात्र ने भी परीक्षा में असफल होने पर अपनी जान दे दी थी. घटना नागपुर शहर के पचपावली पुलिस थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने बताया कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे 25 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर परीक्षा में कुछ विषयों में कम नंबर मिलने के बाद खुदकुशी कर ली. जब घर के लोग किसी काम से बाहर गए तो छात्र ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घर वाले जैसे ही घर आए तो बेटे की लाश देखकर चीखने-चिल्लाने लगे.
पुलिस को घटना की सूचना दी गई. पिता ने बताया कि उनका बेटा परीक्षा के बाद से ही तनाव में था. उन्होंने उसे काफी समझाया भी. लेकिन फिर भी उसने पीठ पीछे ये कदम उठा लिया.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









