
नागपुर में नहाने गए दो दोस्त, एक को बचाने में दूसरा भी डूबा, 24 घंटे बाद दोनों की मिली लाश
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर में नदी में तैरने उतरे दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई. दोनों ही नाबालिग थे. दरअसल तैरने के दौरान एक लड़का गहरे पानी में चला गया जिसे बचाने के लिए दूसरा दोस्त पहुंचा और डूबने से उसकी भी मौत हो गई. दोनों छात्र एक ही स्कूल में पढ़ते थे. एनडीआरएफ के जवानों ने 24 घंटे बाद दोनों के शव को बरामद किया.
महाराष्ट्र के नागपुर में तैरने के लिए पानी में उतरे दो नाबालिगों की डूबने से मौत हो गई. एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि नागपुर में तैरने के दौरान गहरे पानी में जाने से 13 साल के दो लड़के नदी में डूब गए.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों दोस्त शनिवार सुबह नदी में बह गए और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने लगभग 24 घंटे के बाद उनके शव को बरामद किया. मृतकों की पहचान महदुला गांव के रोहन सुभाष सौसाकड़े और ऋषभ राजेंद्र गाडगे के रूप में हुई है.
दोनों संत ज्ञानेश्वर महाराज विद्यालय में कक्षा 8 के छात्र थे और तैरने के लिए पानी में गए थे. रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान रोहन डूबने लगा. दोस्त को डूबता देखकर ऋषभ उसे बचाने पहुंचा लेकिन दोनों नदी में बह गए.
दोनों के लापता होने के बाद एनडीआरएफ कर्मियों ने तलाश शुरू की लेकिन रोशनी कम होने के कारण शनिवार शाम को इसे रोक दिया गया, रामटेक पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा, रविवार सुबह तलाश फिर से शुरू हुई और बचावकर्मियों ने दोनों लड़कों के शव को नदी से बाहर निकाला.
20 दिनों पहले भी हुई थी ऐसी घटना
बता दें कि अभी 20 दिनों पहले ही पुणे में इंद्रायणी नदी में डूबने से आश्रम में पढ़ने वाले 3 छात्रों की मौत हो गई थी. तीनों छात्र मोशी घाट पर पूजा करने गए थे. इस दौरान एक डूबने लगा. फिर उसे बचाने गए दो छात्र भी डूब गए.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











