
नागपुर के पास बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका, हादसे में 5 लोगों की मौत
AajTak
नागपुर सिटी के पास विस्फोटक बनाने वाली एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया. इस ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं. इनमें से तीन की हालत गंभीर हैं.
नागपुर सिटी के पास विस्फोटक बनाने वाली एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया. इस ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं. इनमें से तीन की हालत गंभीर हैं. ये हादसा नागपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र के धमना गांव में चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड में हुआ. नागपुर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि धमना में विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग घायल हो गए हैं. उन्होंने बताया कि विस्फोट दोपहर करीब एक बजे हुआ, जब कर्मचारी विस्फोटक पैक कर रहे थे. पुलिस टीम मौके पर है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.
घटनास्थल पर मौजूद एनसीपी (एसपी) नेता अनिल देशमुख ने कहा कि धामना गांव के पास बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट की यह घटना हुई है. फैक्ट्री के मैनेजर और मालिक फरार हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. एक्सप्लोसिव डिपार्टमेंट की एक टीम मौके पर तैनात है. मामले की जांच जारी है.
अनिल देशमुश ने कहा कि ये हैरानी की बात है कि इतनी बड़ी एक्सप्लोसिव फैक्ट्री चल रही थी, लेकिन इनके पास अपनी एंबुलेंस नहीं थी. अब विस्फोटक विभाग की टीम जांच कर रही है कि ये हादसा क्यों हुआ?

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











