
नाक की हड्डी का ऑपरेशन करवाने गए 27 साल के युवक की मौत, परिजनों ने लगाया अस्पताल पर आरोप
AajTak
महाराष्ट्र के रायगढ़ में नाक की हड्डी का ऑपरेशन कराने गए युवक की मौत हो गई है. परिजनों ने अस्पताल पर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं अस्पताल के डॉक्टर्स की ओर से बताया गया है कि मरीज को एनेस्थीसिया से पहले दिए गए इंजेक्शन से एलर्जी थी.
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के रहने वाले सिद्धार्थ काटकर अपने नाक की हड्डी बढ़ने से परेशान थे और इसका इलाज करवा रहे थे लेकिन कोई भी इलाज सफल नहीं हो रहा था. आखिरकार डॉक्टर ने उन्हें ऑपरेशन कराने की सलाह दी, इसके बाद पनवेल के लाइफ लाइन अस्पताल में सिद्धार्थ काटकर का ऑपरेशन होना था लेकिन ऑपरेशन टेबल पर ही सिद्धार्थ कट करने दम तोड़ दिया.
6 नवंबर को सिद्धार्थ पनवेल के लाइफ लाइन अस्पताल में अपने नाक की हड्डी बढ़ाने का ऑपरेशन करवाने के लिए एडमिट हुए. ऑपरेशन करने से पहले पेशेंट को एनेस्थीसिया दिया जाता है, एनेस्थीसिया का डोज देते ही सिद्धार्थ ने ऑपरेशन टेबल पर ऑपरेशन शुरू होने से पहले ही दम तोड़ दिया.
अस्पताल के खिलाफ शिकायत दर्ज
इसके बाद परिवार वालों ने लाइफ लाइन हॉस्पिटल के खिलाफ पनवेल शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और इस पूरे मामले की जांच की मांग की, सिद्धार्थ काटकर की मृत्यु की वजह हॉस्पिटल है और अस्पताल की निगलिजेन्स की वजह से सिद्धार्थ की मृत्यु हुई है तो वहीं लाइफ लाइन हॉस्पिटल के मालिक डॉ. प्रकाश पाटिल से बात की तो उन्होंने कहा कि इसमें अस्पताल की कोई गलती नहीं है.
एनेस्थीसिया से पहले दिए इंजेक्शन से एलर्जी
एनेस्थीसिया देने से पहले स्कोलीन नामक एक इंजेक्शन दिया जाता है और इस स्कोलीन इंजेक्शन की सिद्धार्थ काटकर को एलर्जी थी. स्कोलिन इंजेक्शन देते ही सिद्धार्थ की मृत्यु हो गई. पुलिस ने इस मामले में एडीआर दाखिल कर इसकी जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण क्या आता है इस पर पुलिस की आगे की जांच निर्भर करेगी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









