
नहीं हो रहा था बच्चा तो महिला ने रची साजिश, 'प्लास्टिक की गुड़िया' को दिया जन्म !
AajTak
इटावा में एक महिला ने प्रेग्नेंट होने का दावा किया. फिर अचानक से 6 महीने बीत जाने के बाद उसने पेट दर्द का बहाना बनाकर गर्भपात की बात कही, जिसमें एक प्लास्टिक की गुड़िया को रंगने और विकृति कर यह बताने की कोशिश की गई की यह अधूरे बच्चे का जन्म हुआ है. लोग हैरान थे.
उत्तर प्रदेश के इटावा के थाना क्षेत्र बढ़पुरा के अंतर्गत उदी मोड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक अजीब मामला पहुंचा. 6 महीने का गर्भपात बताकर एक अजीबोगरीब सी दिखने वाली प्लास्टिक की गुड़िया का चेकअप कराने के लिए कुछ लोग पहुंचे. डॉक्टर ने इस गर्भपात के बच्चे को देखकर प्लास्टिक का खिलौना बता दिया.
बढ़पुरा विकासखंड के ग्राम रमी का बर में एक महिला की शादी को 18 साल से अधिक होने पर कोई भी बच्चे का जन्म नहीं हुआ तो लगातार परिजनों के द्वारा उसको बांझपन का ताना दिया जाता रहा. 40 वर्षीय महिला ने इस ताने से मुक्ति पाने के लिए 6 महीने पहले से ही एक नाटक रचना शुरू कर दिया कि वह गर्भवती है.
परिजनों को भ्रमित करने के लिए वह गर्भवती होने का अपना इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी जाती रही, फिर अचानक से 6 महीने बीत जाने के पश्चात उसने पेट दर्द का बहाना बनाकर गर्भपात की बात कही, जिसमें एक प्लास्टिक की गुड़िया को रंगने और विकृति कर यह बताने की कोशिश की गई की यह अधूरे बच्चे का जन्म हुआ है.
इस स्थिति को देखकर परिजनों ने आशा बहू को बुलाया. इस अजीबोगरीब बच्चे को देखकर आशा ने जांच कराने के लिए बच्चे को कपड़े में लपेट कर परिजनों को साथ लेकर वह स्थानीय उदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गई. स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर ने परीक्षण पर बताया कि यह प्लास्टिक की गुड़िया है.
इस खिलौने को छेड़छाड़ करके एक कहानी बनाई गई है, जब इस स्थिति को परिजनों ने देखा तो वहीं पर इस खिलौने को छोड़कर फरार हो गए. डॉक्टर ने प्रेग्नेंसी से संबंधित अन्य कागजात व एक्स-रे भी चेक किए तो वह भी फर्जी पाए गए.
चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हर्षित के अनुसार, महिला अपनी प्रेग्नेंसी की नहीं बल्कि पेट में इन्फेक्शन का इलाज कराने आती थी. डॉक्टर ने यह भी बताया इस महिला के कोई बच्चे का जन्म नहीं हुआ है, शादी को भी बहुत समय हो चुका है तो बांझपन के ताने से मुक्ति पाने के लिए यह स्वांग रचा गया है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







