
नहीं रहे तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन, 73 की उम्र में ली अंतिम सांस, अमेरिका में चल रहा था इलाज
AajTak
तबला वादक जाकिर हुसैन के फैन्स के लिए एक दुखद खबर है. जाकिर ने 73 की उम्र में अंतिम सांस ली. वो सैन फ्रैंसिस्को के अस्पताल में भर्ती थे. हालत गंभीर बताई जा रही थी. दिल से जुड़ी समस्या के चलते उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ा.
तबला वादक जाकिर हुसैन को लेकर एक दखद खबरा सामने आ रही है. 73 की उम्र में जैकिर हुसैन ने अंतिम सांस ली. दरअसल, एक हफ्ता पहले जाकिर को सैन फ्रैंसिस्को के अस्पताल में भर्ती किया गया था. उनका ब्लड प्रेशर भी ठीक नहीं चल रहा था. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें आईसीयू में रखा था. दोस्त और बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने पीटीआई को बताया था कि जाकिर हुसैन की हालत नाजुक है. परिवार के सभी लोग घबराए हुए हैं.
सैन फ्रैंसिस्को के अस्पताल में ही जाकिर हुसैन ने दम तोड़ा है. परिवार के सभी लोग सदमे में हैं.
कौन थे जाकिर हुसैन? बता दें कि जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था. साल 1988 में जाकिर हुसैन को पद्म श्री, साल 2002 में पद्म भूषण और साल 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था. तीन बार जाकिर हुसैन ग्रैमी अवॉर्ड भी जीत चुके थे. उनके पिता का नाम उस्ताद अल्लाह रक्खा कुरैशी था जो पेशे से तबला वादक ही थे. मां का नाम बीवी बेगम था. जाकिर हुसैन ने मुंबई के माहिम स्थित सेंट माइकल स्कूल से पढ़ाई की थी. ग्रेजुएशन, मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से की. 11 साल के जाकिर हुसैन थे, जब उन्होंने पहली बार ऑडियन्स के सामने परफॉर्म किया था. वो भी अमेरिका में. 1973 में उन्होंने अपना पहला एल्बम 'लिविंग इन द मैटेरियल वर्ल्ड' लॉन्च किया था.
जाकिर को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऑल-स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट में पार्टीसिपेट करने के लिए व्हाइट हाउस में इनवाइट किया था. सिर्फ इतना ही नहीं, जाकिर काफी टैलेंट हैं. तबला वादक होने के साथ-साथ इन्होंने कई फिल्में भी की हैं. जाकिर पेशे से एक्टर भी हैं. अबतक वो 12 फिल्में कर चुके हैं.
जाकिर की पहली कमाई थी 5 रुपये जाकिर हुसैन को तबला बजाने का शोक इतना था कि वो उनके हाथ अगर कोई बर्तन भी लगता तो उसी में से वो धुन निकालने लगते थे. जाकिर जब 12 साल के थे तो वो अपने पिता के साथ एक कॉन्सर्ट में गए थे. वहां वो पंडित रविशंकर, उस्ताद अली अकबर खान, बिस्मिल्लाह खान, पंडित शांता प्रसाद और पंडित किशन महाराज से मिले. जब जाकिर, अपने पिता के साथ स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे तो उन्हें देखकर हर कोई चौंक गया था. परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद जाकिर को 5 रुपए मिले थे. एक इंटरव्यू में जाकिर ने कहा था कि मैंने अपने जीवन में बहुत पैसे कमाए, लेकिन वो 5 रुपए मेरे लिए सबसे ज्यादा कीमती थे.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








