
'नहीं गाऊंगी जब तक लड़कियां सेफ नहीं', LIVE शो रोक जैस्मिन सैंडलस ने मनचलों को फटकारा
AajTak
दिल्ली में हुए लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन सैंडलस ने कुछ मनचलों को लड़कियों को परेशान करते देखा और तुरंत शो रोक दिया. उन्होंने साफ कहा कि जब तक लड़कियां सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी, वो परफॉर्म नहीं करेंगी. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
LIVE शोज में अक्सर कुछ ऐसी भद्दी घटनाएं होती हैं, जिनका पता बाद में चलता है. लेकिन इस बार सिंगर जैस्मिन सैंडलस की अलर्टनेस ने कुछ गलत होने से पहले ही इसे रोक दिया. उनके हाल ही में दिल्ली में हुए कॉन्सर्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां वो कुछ मनचले बदमाशों को स्टेज से ही फटकार लगाती दिखीं.
जैस्मिन ने दिखाया बाहर का रास्ता
सिंगर जैस्मिन सैंडलस ‘तरस’, ‘यार ना मिले’ और ‘इलीगल वेपन 2.0’ जैसे गानों के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ से दिल जीतने वाली जैस्मिन ने अपना लाइव शो बीच में ही रोक दिया, क्योंकि उन्होंने देखा कि कुछ लड़के कॉन्सर्ट में आई लड़कियों को परेशान कर रहे थे.
वायरल वीडियो में जैस्मिन अचानक गाना रोक देती हैं. वो म्यूजिक बैंड से भी रुकने का इशारा करती हैं. और फिर सिक्योरिटी से कहती सुनाई देती हैं- सिक्योरिटी, प्लीज इन दो लड़कों को बाहर निकालिए. ये लड़कियों को परेशान कर रहे हैं. इसके बाद उन्होंने जो कहा, उसने सबका दिल जीत लिया. उन्होंने पंजाबी में कहा- तब तक नहीं गाऊंगी जब तक लड़कियां सेफ नहीं फील करतीं. अगर मेरे कॉन्सर्ट में लड़कियां सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी, तो मैं परफॉर्म करके क्या करूंगी.
सिंगर की फैन हुई जनता
जैस्मिन की ये बातें सुनकर वहां मौजूद जनता जबरदस्त हूटिंग करती नजर आई. फिर जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोग उनकी तारीफ करने लगे. एक यूजर ने लिखा- सही है, ऐसा ही स्टैंड लेना चाहिए. दूसरे ने लिखा- असली क्वीन वही है जो अपने लोगों की रक्षा करे. कई और लोगों ने कहा- जैस्मिन ने एग्जाम्पल सेट कर दिया. उन्होंने दिखा दिया कि स्टेज से गाते हुए भी लोगों की ध्यान रखा जा सकता है.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












