
'नसरुल्लाह मेरी पसंद और कानूनी शौहर...' अंजू का हलफनामा, मेहर में 10 तोला सोना देने का करार
AajTak
Pakistan News: निकाहनामा के शपथपत्र में अंजू ने अपनी मर्जी से इस्लाम अपनाने और नसरुल्लाह को अपना कानूनी शौहर मानने की बात कही है. भारतीय महिला ने हलफनामे में कहा कि नसरुल्लाह मेरे कानूनी पति हैं. यही मेरा बयान है, जो कि एकदम सही है. इसमें कुछ छिपा नहीं है.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली अंजू थॉमस ने पाकिस्तान में अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है. इससे पहले इस्लाम कुबूल कर उसने अपना नाम फातिमा रखा. उसने पड़ोसी मुल्क के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले की अदालत में यह कानूनी निकाह किया.
सोशल मीडिया पर वायरल निकाहनामा के शपथपत्र में अंजू ने अपनी मर्जी से इस्लाम अपनाने और नसरुल्लाह को अपना कानूनी शौहर मानने की बात कही है.
अंजू के हलफनामे में लिखा है, ''फातिमा, दुख्तर अंजू पुत्री जी प्रसाद, फ्लेट नंबर 704, टावर एस अलवर टेरा एलिगेंस भारत. मेरा पिछला नाम अंजू था और मैं ईसाई मजहब से ताल्लुक रखती थी. मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम कुबूल किया है. जिसमें किसी की जानिब से कोई जबरदस्ती शामिल नहीं है, मैं नसरुल्लाह को पसंद करती हूं और उसके लिए अपने मुल्क भारत से यहां पाकिस्तान आई हूं , गवाहों के सामने ब मर्जी नसरुल्लाह से हक मेहर 10 तौला सोना ब तरीका शरीयत से निकाह किया है. नसरुल्लाह मेरे कानूनी पति हैं. यही मेरा बयान है, जो कि एकदम सही है. इसमें कुछ छिपा नहीं है.''
मलकंद डिवीजन के डीआईजी नासिर महमूद सत्ती ने भी अंजू और नसरुल्ला के निकाह की पुष्टि की और कहा कि इस्लाम अपनाने के बाद भारतीय महिला का नाम फातिमा रखा गया है.
दरअसनल, मंगलवार को अंजू उर्फ फातिमा के पाकिस्तानी शौहर के संग कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. ड्रोन कैमरे से खूबसूरत वादियों में फिल्माए गए वीडियो कपल के प्री-वेडिंग शूट की तस्दीक कर रहे हैं.
दरअसल, वायरल वीडियो में अंजू उर्फ फातिमा को नीलम, स्वात, कश्मीर वैली जैसी बेहद खूबसूरत जगहों पर नसरुल्लाह के साथ गलबहियां करती नजर आ रही है. इन पर्यटन स्थलों की सैर के दौरान अंजू उर्फ फातिमा ने बुर्का पहन रखा है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









