
नसरल्लाह के खात्मे के बाद हिज्बुल्लाह को मिला नया चीफ, नईम कासिम को सौंपी कमान
AajTak
हिज्बुल्लाह ने नईम कासिम को संगठन का नया चीफ नियुक्त किया है. वह इससे पहले हिज्बुल्लाह का डिप्टी सेक्रेटरी जनरल था.
इजरायल ने लेबनान में एक्टिव चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह की कमर तोड़कर रख दी है. ऐसे में हसन नसरल्लाह के खात्मे के बाद एक बार फिर हिज्बुल्लाह को नया सरगना मिल गया है.
हिज्बुल्लाह ने नईम कासिम (Naim Qassem) को संगठन का नया चीफ नियुक्त किया है. वह इससे पहले हिज्बुल्लाह का डिप्टी सेक्रेटरी जनरल था.
हिज्बुल्लाह ने लिखित बयान जारी कर बताया कि उनकी शूरा काउंसिल ने सहमति से कासिम (71) का चुनाव किया है. नईम को 1991 में हिज्बु्ल्लाह का डिप्टी चीफ नियुक्त किया गया था. नसरल्लाह के हिज्बुल्लाह का चीफ चुने जाने के बाद भी नईम डिप्टी चीफ की जिम्मेदारी निभाते रहे.
नईम कासिम को क्यों चुना गया?
हिज्बुल्लाह ने जारी बयान में कहा कि कासिम को संगठन के सिद्धांतों और उद्देश्यों का पालन करने की उनकी ललक को लेकर चुना गया है. नईम को आमतौर पर हिज्बुल्लाह में नंबर टू नेता के तौर पर जाना जाता रहा है. 1980 के दशक की शुरुआत में हिज्बुल्लाह की स्थापना करने वालों में वह भी शामिल थे.
नसरल्लाह के संभावित उत्तराधिकारी का भी किया था खात्मा

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








