
नसरल्लाह की मौत के 32 दिन बाद फैसला, हिज्बुल्लाह को मिला नया चीफ
AajTak
हिज़्बुल्लाह ने अपने नए चीफ की घोषणा की है. इस्राईल के हमले में हसन नसरल्लाह की मौत के 32 दिन बाद, संगठन ने नईम कासिम को अपने नए चीफ के रूप में चुना है. कासिम ने संगठन के उसूलों का हमेशा पालन किया है और उन्हें अपने मिशन में कामयाबी मिलती रही है. हसन नसरल्लाह की मौत के बाद, नईम कासिम ने ही लेबनान की जनता को संबोधित किया था.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.











