
'नशे वाली चीज' खाकर फ्लाइट में बवाल! पैसेंजर ने पकड़ा लड़की का हाथ, फिर...
AajTak
4 अक्टूबर को चेरी लोगान सेविला नाम के शख्स ने यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट में जमकर गदर काटा, इस शख्स ने मैजिक मशरूम के नशे में धुत होकर क्रू सदस्यों को पीट दिया. वहीं एक लड़की के साथ भी अश्लील हरकत की. जैसे ही फ्लाइट लैंड हुई, इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया.
मैजिक मशरूम (Psilocybin) खाकर पैसेंजर नशे में धुत हो गया, इसके बाद उसने फ्लाइट कर्मचारियों को ही पीट दिया. एक लड़की का हाथ पकड़ लिया. आरोपी को इस मामले में 4 महीने की सजा सुनाई गई है.
सीएनएन के मुताबिक, 4 अक्टूबर को चेरी लोगान सेविला (Cherruy Loghan Sevilla) ने यूनाइटेड एयरलाइंस के दो फ्लाइट कर्मचारियों को पीट दिया. चेरी लोगान सेविला मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वाशिंगटन जाने के लिए पहुंचा था. वर्जीनिया में मौजूदा यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में जो एफिडेविट एफबीआई (FBI) एजेंट्स ने पेश किया, उसके अनुसार-' सेविला विमान के चारों ओर घूम रहा था, गलियारे में ऊपर-नीचे दौड़ रहा था, कॉकपिट के पास जोर-जोर से ताली बजा रहा था और अश्लील बातें कर रहा था.'
जैसे ही यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट वाशिंगटन एयरपोर्ट पर उतरी, सेविला को एफबीआई के सदस्यों ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद सेविला से पूछताछ की गई तो उसने मान लिया कि वह मैजिक मशरूम (Psilocybin) के कारण नशे में धुत था.
मैजिक मशरूम का सेवन उसने फ्लाइट के उड़ने से पहले ही कर लिया था. उसने पूछताछ में यह बात भी कबूल कर ली कि ऐसा पहली बार नहीं था जब उसने ऐसा किया हो. कोर्ट में दायर एफिडेविट के अनुसार-उसने अपनी हरकत के लिए माफी मांग ली है. उसने फ्लाइट कर्मचारी को मुक्का भी मारा.
ड्रग्स से आते हैं पैनिक अटैक
यूनाइटेड स्टेट्स ड्रग इनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार-मैजिक मशरूम (Psilocybin) पूरी तरह बैन है. इसका सेवन करने से घंटों तक किसी भी शख्स के साथ 'मतिभ्रम' की स्थिति बनी रहती है. वहीं, सेवन करने वाला शख्स पैनिक अटैक और मेंटल डिस्ऑर्डर से भी ग्रस्त हो सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











