
नशे में धुत शख्स साइनबोर्ड पर चढ़ा, फिर करने लगा पुशअप- VIDEO वायरल
AajTak
इस वीडियो में दिखाई देने वाला शख्स पहले साइनबोर्ड के बीचों बीच जाकर योग करता है. इसके बाद वो पुशअप करने लगता है. वहीं नीचे खड़े लोग उसे देख रहे होते हैं.
शराब के नशे में इंसान क्या कर जाता है, उसे पता ही नहीं होता. ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें नशे में धुत एक शख्स बेहद ऊंचाई पर लगे साइनबोर्ड पर दिखाई दे रहा है. वो यहां पुशअप करता नजर आया. इसे लेकर लोगों ने काफी चिंता जाहिर की है. इससे पहले एक और वीडियो भी काफी वायरल हुआ था. जिसमें एक शख्स सांड के ऊपर चढ़कर बैठ गया और उसकी सवारी करता नजर आया.
एक तेलंगाना का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स बिलबोर्ड से ही लटक गया था. वहीं अब ये नया वीडियो ओडिशा से सामने आया है. इसमें दिखाई देने वाला शख्स पहले साइनबोर्ड के बीचों बीच जाकर योग करता है. इसके बाद वो पुशअप करने लगता है. इस बीच नीचे मौजूद लोग अपने वाहनों को रोककर उसे देखने लगते हैं. जबकि कुछ वाहन नीचे से गुजरते रहते हैं. इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया गया है कि वीडियो को ओडिशा के संबलपुर में रिकॉर्ड किया गया है.
क्या बोल रहे हैं लोग?
वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने शेयर किया है. लोग इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. कई लोग इस नशे में धुत शख्स को लेकर चिंता जता रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि ऐसी लापरवाही के लिए उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए. जबकि कुछ लोगों ने पूछा कि अधिकारियों के आने के बाद इस शख्स का क्या हुआ.
एक यूजर ने कहा, 'और कहीं जगह नहीं मिली. आसमान में जाकर पुशअप मार रहा है, थोड़ा लाइक के लिए. गिरेगा न कुछ बचेगा नहीं.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'इस बेचारे को भी नहीं पता है कि जिम कहां है, उससे अच्छा सड़क पर लेट जाता.' तीसरे यूजर ने कहा, 'ये कुछ नया देखा, देसी दारू के साइड इफेक्ट्स.' चौथे यूजर ने कहा, 'भाई हीरो गिरी दिखानी है तो शेर के सामने दिखा. ये छपरी की तरह रोड पर मत दिखा.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










