
'नशे में थी प्रिया, खुद कार से लटकी, फिर...', अश्वजीत के परिवार के बयान से कहानी में आया ट्विस्ट
AajTak
अश्वजीत की फैमिली ने एक बयान जारी कर कहा है कि युवती नशे में थी और पारिवारिक आयोजन में जबरदस्ती घुस आई थी. सिर्फ इसलिए कि अश्वजीत ने आधी रात को उसके कॉल और मैसेज का जवाब नहीं दिया, इस लड़की ने उसे और उसके दोस्तों को गाली देना और मारना शुरू कर दिया.
महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नौकरशाह के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ पर ठाणे में 26 वर्षीय प्रिया सिंह के साथ मारपीट करने और उसे अपनी गाड़ी से कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगा है. अब इस मामले में गायकवाड़ के परिवार ने एक बयान जारी किया है, जिसमें हत्या के प्रयास के दावों सहित युवती द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया गया है. परिवार के बयान के मुताबिक घटना वाले दिन अश्वजीत अपने परिवार और दोस्तों के साथ ठाणे के एक होटल में पार्टी कर रहा था. उसकी पत्नी और बच्चे भी इस गेट-टूगेदर में मौजूद थे.
अश्वजीत के परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'यह सुबह के 4 बजे की बात नहीं है बल्कि रात के 1:30 या 2 बजे थे. इस लड़की ने उसी समय अश्वजीत से मिलने की इच्छा जताई और उसे मैसेज करना शुरू कर दिया. वह कोर्टयार्ड होटल भी पहुंच गई और पार्टी में जबरदस्ती शामिल हो गई. हां, वह वहां घुस गई जहां अश्वजीत अपने दोस्तों और परिवार के साथ था'. फैमिली ने आगे दावा किया, 'युवती नशे में थी. सिर्फ इसलिए कि अश्वजीत ने आधी रात को उसके कॉल और मैसेज का जवाब नहीं दिया, इस लड़की ने उसे और उसके दोस्तों को गाली देना और मारना शुरू कर दिया'.
बयान में कहा गया है, 'हो सकता है कि दोनों के बीच कोई अतीत रहा हो, लेकिन अश्वजीत का कहना है कि वह और सिर्फ लड़की दोस्त थे. अब अश्वजीत का यह भी दावा है कि उसने कई मौकों पर लड़की को पैसे दिए हैं; भले ही वह उस समय लड़की के साथ रिश्ते में था, लेकिन हाल ही में उनका ब्रेकअप हो गया होगा. जब उसने (प्रिया सिंह) अश्वजीत और उसके दोस्तों को मारना शुरू कर दिया, तो वह शर्मिंदा होकर अपने परिवार के साथ मौके से चला गया. अश्वजीत के जाने के बाद उसका ड्राइवर भी वहां से निकलना चाहता था. उसने अपनी गाड़ी जैसे ही आगे बढ़ाई, युवती गाड़ी पकड़कर लटक गई. ड्राइवर ने स्पीड बढ़ाई तो वह गिर गई और इस दौरान उसने खुद को गंभीर चोट पहुंचा ली'.
परिवार का आरोप- लड़की खुद गाड़ी पकड़कर लटकी थी
बयान में आगे कहा गया है, 'ड्राइवर ने अपनी गाड़ी के रियर व्यू मिरर में देखा कि लड़की गिर गई है. वह वापस गया और युवती को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया. यहां सभी औपचारिकताएं पूरी कीं. ड्राइवर और अन्य ने लड़की की बहन को घटना के बारे में सूचित कर दिया है और उसे युवती का सामान सौंपकर अस्पताल से निकल गया. तक पता चला कि लड़की का अस्पताल बदल दिया गया है. परिवार ने आरोप लगाया है, 'भगवान जानता है कि कौन किसके संपर्क में आया. एक स्थानीय प्रतिद्वंद्वी मौके पर पहुंच गया और उसने सोचा कि यह गायकवाड़ परिवार से बदला लेने का सबसे अच्छा मौका है'.
परिवार के मुताबिक पुलिस ने इसलिए अश्वजीत के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में वह उस फ्रेम में कहीं नहीं दिखा, जब लड़की कार से गिरकर घायल हुई. अश्वजीत की फैमिली ने अपने बयान में कहा है, 'यह सिर्फ इकलौता मामला नहीं है. हनी ट्रैपिंग और बाद में ब्लैकमेलिंग इन दिनों उन लड़कियों के लिए एक बहुत ही आम बात बन गई है, जो यहां सपनों के शहर में हैं और कुछ बड़ा करने के लिए अकेली रह रही हैं. और वैसे भी, जब हादसे के 4 घंटे के अंदर अस्पताल बदला गया तो क्या लड़की की टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट की गई? यदि हां, तो इसे जारी करने की आवश्यकता है'.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







