
नवी मुंबई में 3 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका, JCB से हटाया जा रहा है मलबा
AajTak
महाराष्ट्र के मुंबई में एक तीन मंजिला इमारत के गिरने की खबर सामने आई है. नवी मुंबई के शाहबाज गांव में तीन मंजिला इमारत ढह गई और यहां कई लोगों के दबे होने की आशंका है. पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ मौके पर मौजूद हैं.
महाराष्ट्र के मुंबई में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई है. मुंबई में हुई भारी बारिश के बाद नवी मुंबई के शाहबाज गांव में बनी ग्राउंड प्लस तीन मंजिला ईमारत अचानक से ढह गई. इमारत ढहने से यहां कई लोगों के दबे होने की आशंका है. बिल्डिंग में कुल 24 परिवार रहते थे,
मलबे में कई लोग दबे हैं. पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ मौके पर मौजूद हैं. बचाव अभियान जारी है. मौके पर जेसीबी भी बुलाई गई है और मलबे को हटाया जा रहा है.
कुछ दिन पहले गिर गया था इमारत की बालकनी का हिस्सा
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही मुंबई के ग्रांट रोड इलाके में एक इमारत की बालकनी का कुछ हिस्सा गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए. यह घटना ग्रांट रोड रेलवे स्टेशन के पास स्थित चार मंजिला इमारत रूबिनिसा मंजिल में सुबह 11:00 बजे के आसपास हुई. मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार, दूसरी और तीसरी मंजिल पर बालकनी और स्लैब का एक हिस्सा ढह गया, और कुछ हिस्से खतरनाक रूप से लटक गए.
यह भी पढ़ें: सूरत में इमारत गिरने के मामले में बिल्डर समेत 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, 1 अरेस्ट
ग्रांट रोड में बिल्डिंग की बालकनी ढहने का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था. यह फुटेज मौके पर स्थित एक दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज का है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला अपने घर से निकलर जैसे ही गली में आती है, ऊपर से मलबा गिरता है और वह उसके नीचे दब जाती है. आसपास अफरातफरी का माहौल बन जाता है, कुछ लोग समय रहते दुकान के अंदर घुसकर अपनी जान बचाते हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











