नवाब मलिक और अंडरवर्ल्ड से रिश्ते! सामने आई सनसनीखेज कहानी
AajTak
आज हम इन तीन किरदारों की ब्लैक मनी, अंडरवर्ल्ड, डर्टी पॉलिटिक्स और टेरर फंडिंग की वो स्टोरी सुनाने जा रहे हैं, जो किसी का भी दिमाग़ घुमा देने के लिए काफ़ी है. वो स्टोरी जिसने महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल लाने के साथ-साथ अंडरवर्ल्ड और सियासत की उस स्याह गठजोड़ को भी एक बार फिर से बेनक़ाब कर दिया है. जिसके बारे में गाहे-बगाहे चर्चाएं होती रहती हैं और वो स्टोरी जिसने एक कैबिनेट मंत्री को उसके चेंबर से निकालकर सीधे ऑर्थर रोड जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. लेकिन इससे पहले कि जुर्म के इस पाताललोक में हम और गहराई तक उतरें, सबसे पहले इस मामले के उस किरदार से आपको मिलाए देते हैं, जिसका एक बयान महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक के लिए ताबूत में आख़िरी कील साबित हुआ.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










