
नवाज, मोदी, नेपाल और कश्मीर... पढ़ें भारत को लेकर इमरान खान ने क्या-क्या बोला?
AajTak
Pakistan Political Crisis: अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से तीन दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्र को संबोधित किया. करीब 40 मिनट के संबोधन में इमरान खान ने नेपाल में नवाज शरीफ और नरेंद्र मोदी की मुलाकात होने का दावा किया.
Pakistan Political Crisis: अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को राष्ट्र को संबोधित किया. उनका ये संबोधन अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से तीन दिन पहले हुआ. इस संबोधन में उन्होंने साफ कर दिया कि वो इस्तीफा नहीं देंगे और आखिरी गेंद तक लड़ेंगे. इमरान ने कहा कि सारी जिंदगी मैंने मुकाबला किया है और मुझे स्ट्रगल करना आता है. मैं किसी भी सूरत में इस साजिश को कामयाब नहीं होने दूंगा.
करीब 40 मिनट के अपने संबोधन में इमरान खान अमेरिका पर साजिश रचने का आरोप लगाया. हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि उनका मतलब किसी 'बाहरी मुल्क' से था.
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री इमरान खान ने सिर्फ अमेरिका को ही नहीं, बल्कि भारत के बारे में कई बातें कहीं. उन्होंने एक किताब का जिक्र करते हुए दावा किया कि नवाज शरीफ नेपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छिप-छिपकर मिलते थे. इमरान ने अपनी स्पीच में कश्मीर का राग भी अलापा.
ये भी पढ़ें-- क्या इमरान खान को पाकिस्तान के PM पद से हटाना चाहता है अमेरिका? ये हो सकती है वजहें
कश्मीर पर इमरान ने क्या कहा?
राष्ट्र के नाम संबोधन में इमरान ने कहा कि मैंने पहले दिन से कहा था कि पाकिस्तान की फॉरेन पॉलिसी पाकिस्तानियों के लिए होगी. हम कोई ऐसी फॉरेन पॉलिसी नहीं बनाएंगे, जिससे किसी और मुल्क की बेहतरी हो, लेकिन हमारे लोगों का नुकसान हो. ये एंटी-अमेरिकन, एंटी-यूरोपियन या एंटी-इंडियन नहीं थी.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







