
नवरात्रि में है नई कार खरीदने का मूड? 5 से 10 लाख में ये हैं बढ़िया ऑप्शन!
AajTak
हमारे देश में नवरात्रि के साथ ही फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो जाती है. बहुत से लोग नवरात्र से दिवाली के बीच नया घर, नयी गाड़ी खरीदने का प्लान करते हैं. तो अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने का मूड बना रहे हैं तो 5 से 10 लाख रुपये की कैटेगरी में इन ऑप्शन पर नज़र डाल सकते हैं...
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki India की प्रीमियम हैचबैक Baleno इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार है. 2015 में लॉन्च होने के बाद से ये देश की टॉप-10 बेस्ट-सेलिंग कार में शामिल है. इसके टॉप मॉडल्स में आपको स्मार्टप्ले सिस्टम मिलता है जो आपको टेक्स्ट, कॉल, नैविगेट और म्यूजिक सुनने की सुविधा देता है. 5-सीटर Baleno में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन स्टैंडर्ड और डुअल-जेट ऑप्शन के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि ये एक लीटर पेट्रोल में 19 किमी का माइलेज देती है. इसकी दिल्ली में शोरूम प्राइस 5.97 लाख से शुरू होकर 9.32 लाख रुपये तक है.
Honda Motors ने हाल ही में Honda Amaze का नया मॉडल लॉन्च किया है. सेडान सेगमेंट में 5-सीटर Honda Amaze को जब से इंडियन मार्केट में उतारा गया है, ये लोगों के बीच काफी पसंद की जाती है. इस कार में कम्फर्ट देने वाला केबिन स्पेस है. वहीं इसके एक्सटीरियर को री-डिजाइन किया गया है. इसमें सी-टाइप टेल लाइट, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी फॉग लैम्प, 15 इंच डुअल टोन एलॉय व्हील्स और एडवांस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो Apple CarPlay और Android Auto के साथ कनेक्टिविटी ऑप्शन देता है. इसमें 1.2 लीटर i-Vtec पेट्रोल इंजन, मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन उपलब्ध है. कंपनी का दावा है कि ये एक लीटर पेट्रोल में 18 किमी का माइलेज देती है. इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 6.32 लाख रुपये से 9.05 लाख रुपये है. Amaze का डीजल वेरिएंट भी आता है.
Hyundai Motors India की सेडान गाड़ी Aura भी 5 से 10 लाख रुपये वाले ब्रेकेट में काफी पसंद की जाने वाली कार है. इसमें ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल के साथ सीएनजी इंजन का भी ऑप्शन मिलता है. 5-सीटर Aura में 1.2 लीटर का U2 CRDi इंजन होता है. इसके पेट्रोल संस्करण के 7 मॉडल आते हैं. 8 इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, वॉयस रिकॉग्निशन और वायरलेस चार्जिंग इसके फीचर्स को एन्हांस करती है. दिल्ली में इसकी शोरूम प्राइस 5.99 लाख से 9.36 लाख रुपये तक है. कंपनी का दावा है कि ये 25 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









