
नवरात्रि: कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच घर पर ऐसे मनाएं अष्टमी-नवमी
AajTak
महामारी के बीच लोग नवरात्र भी मना रहे हैं जिसमें अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन की परंपरा होती है. हालांकि धार्मिक आस्थाओं और परंपराओं के बीच कोरोना वायरस की अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते पूरे देश में चिंता का माहौल है. महामारी के बीच लोग नवरात्र भी मना रहे हैं जिसमें अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन की परंपरा होती है. हालांकि धार्मिक आस्थाओं और परंपराओं के बीच कोरोना वायरस की अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है. इसलिए खतरे को देखते हुए कंजक पूजन या भंडारे का आयोजन करने से बचें. कोरोना का ये नया स्ट्रेन बच्चों पर भी कहर बरपा रहा है. कैसे रखें बच्चों का ख्याल- नवरात्र में बच्चियों को कन्या पूजन के लिए आस-पड़ोस में ना भेजें. अगर आपके आस-पास भंडारे का आयोजन किया गया है तो वहां प्रसाद लेने बच्चों को बिल्कुल न जाने दें. लोगों के एक जगह पर इकठ्ठा होने से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ सकता है. आपको घर या घर से बाहर कहीं भी भीड़ में शामिल होने से बचना चाहिए. भजन-कीर्तन- नवरात्र में लोग भजन-कीर्तन के लिए भी इकट्ठे होते हैं. ऐसे कीर्तन या चौकियों का ना तो आयोजन करें और ना ही उनमें शामिल हों. घर से बाहर मंदिर आदि में जाने से भी परहेज करें. इन हालातों में ऐसा कोई काम न करें जिससे आपकी या दूसरों की जान पर खतरा बन आए. हो सकता है अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए फिलहाल मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए प्रवेश न करें. घर पर ही पूजा करें.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











