
नवनीत राणा ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखी चिट्ठी, संजय राउत पर लगातार परेशान करने का लगाया आरोप
AajTak
MP Navneet Kaur Rana Case: महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने शिवसेना सांसद संजय राउत पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, मैं पिछड़े वर्ग से हूं और चांभार जाति से हूं. ऐसे में संजय राउत बार बार मेरे खिलाफ बोलते हैं और समाचार चैनलों में दिए इंटरव्यू के दौरान मुझे परेशान करते हैं.
महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने शिवसेना सांसद संजय राउत पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, मैं पिछड़े वर्ग से हूं और चांभार जाति से हूं. ऐसे में संजय राउत बार बार मेरे खिलाफ बोलते हैं और समाचार चैनलों में दिए इंटरव्यू के दौरान मुझे परेशान करते हैं.
नवनीत राणा ने अपनी शिकायत में लिखा, मैं अनुसूचित जाति की सदस्य हूं. अमरावती लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था. इसलिए मैंने पहली बार 2014 में शिवसेना के एक उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ा था. मेरे पहले चुनाव के बाद से ही शिवसेना उम्मीदवार, कार्यकर्ता मुझे धमका रहे हैं. मेरी जाति के बारे में झूठे आरोप लगा रहे हैं, क्योंकि मैं चांभार जाति से हूं.
उन्होंने लिखा, 2019 के लोकसभा चुनाव में मैंने शिवसेना उम्मीदवार को हराकर जीत हासिल की थी. इसके बाद से शिवसेना सांसद संजय राउत मेरे खिलाफ बोल रहे हैं. उन्हें पता है कि मैं पिछड़े वर्ग और चांभार जाति की हूं. इसलिए वह चैनलों में दिए इंटरव्यू में मुझे परेशान करते हैं. पिछले दो दिनों में दिए इंटरव्यू में उन्होंने मुझे और मेरे पति को बार बार बंटी और बबली कहा. इतना ही नहीं उन्होंने समुदाय को बदनाम करने के इरादे से मुझे और मेरे पति को 420 भी कहा.
नागपुर पुलिस का भी खटखटाया दरवाजा इससे पहले नवनीत राणा ने नागपुर पुलिस से भी संजय राउत के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है. नवनीत राणा ने राउत के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है.
जेल में बंद हैं नवनीत राणा
नवनीत राणा और रवि राणा ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की चुनौती दी थी. जिसके बाद बड़ी तादाद में शिवसैनिकों ने मातोश्री और राणा दंपत्ति के खार के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था. उधर, पुलिस ने इस मामले में नवनीत राणा और रवि राणा को गिरफ्तार किया था.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









