
नवजोत सिद्धू ने राहुल गांधी से की मुलाकात, इस्तीफे को लेकर लिया ये फैसला
ABP News
Navjot Sidhu Meets Rahul Gandhi: राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि जो भी चिंताएं थी, वो मैंने राहुल गांधी के साथ शेयर किए हैं. वो सब सुलझा लिए गए हैं.
Navjot Sidhu Meets Rahul Gandhi: कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके नवजोत सिंह सिद्धू ने आज राहुल गांधी से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने इस्तीफा वापस लेने का फैसला लिया. उन्होंने कहा, ''जो भी चिंताएं थी, वो मैंने राहुल गांधी के साथ शेयर किए हैं. वो सब सुलझ गए हैं.''
बैठक के दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद रहे. हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने (सिद्धू) राहुल गांधी के साथ अपनी चिंताओं को साझा किया. सिद्धू ने राहुल गांधी को विश्वास दिलाया कि वह इस्तीफा वापस लेंगे. वह पीसीसी अध्यक्ष के रूप में फिर से काम शुरू करेंगे. सिद्धू ने गुरुवार को कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और हरीश रावत से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने उन मुद्दों से वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया, जिनको लेकर उन्होंने पिछले दिनों पद छोड़ा था.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












