
नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे पर पंजाब के CM का बयान, 'अगर कोई नाराजगी है तो मिलकर बात करेंगे'
Zee News
आज का दिन पंजाब (Punjab) की राजनीति के लिहाज से अहम है. ताजा घटनाक्रम पर देशभर की नजर है. एक तरफ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया है वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया.
चंडीगढ़: आज का दिन पंजाब (Punjab) की राजनीति के लिहाज से अहम है. ताजा घटनाक्रम पर देशभर की नजर है. एक तरफ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया है वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया. इसके बाद सीएम चन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानून (New Farm Laws) वापल लेने की अपील की. I told you so…he is not a stable man and not fit for the border state of punjab.
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, किसानों के हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं. नए कृषि कानूनों से किसान परेशान हैं, सरकार तीनों कानूनों को वापस ले. इसके साथ ही चन्नी ने कहा कि किसीनानों को सब्सिडी पर लोन देने की व्यवस्था की जानी चाहिए. इस दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे पर कहा कि नवोज सिंह सिद्धू के इस्तीफे की जानकारी नहीं है. वे प्रधान हैं, अच्छे नेता हैं. साथ ही उन्होंने कहा, अगर सिद्धू साहब को कोई दिक्कत है तो मिलकर बात करेंगे. — Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder)

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








