
नवजात बच्चे को 10 दिन से अपने पास छुपाए रखे हुई थी महिला, अब चाइल्ड लाइन कर रहा मां-बाप की खोज
Zee News
Darbhanga Samachar: इस बच्चे को बाल कल्याण समिति के माध्यम से कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहां से इस बच्चे को 2 महीने तक इसके माता-पिता की खोज के लिए रखा जाएगा.
Darbhanga: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद में एक महिला पिछले 10 दिनों से एक नवजात बच्चे को अपने पास रखे हुई थी. बाद में यह खबर मोहल्ले भर में फैल गई. इसके बाद चाइल्ड लाइन के सहयोग से बाल कल्याण समिति ने बच्चे को बरामद कर लिया और बच्चे के मां-बाप की खोज कर रही है. साथ ही, बच्चा कहां से आया इसकी जांच की जा रही है. बच्चे को पाल-पोस रही महिला सीता देवी ने बताया कि 'उसे मोहल्ले के ही दो युवकों ने इस बच्चे को लाकर दिया था.' उसने बताया कि 'उस समय इस बच्चे की नाल तक नहीं काटी गई थी.' वहीं, उसने बताया कि 'वह निसंतान है इसलिए इस बच्चे को अपना समझ कर पाल-पोस रही थी.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










