
नरेश मीणा को गिरफ्तार करने पहुंचा भारी पुलिसबल, दागने पड़े आंसूगैस के गोले, देखें पूरी कवायद
AajTak
राजस्थान में गुरुवार को पुलिस नरेश मीणा की गिरफ्तारी करने के लिए खासी मशक्कत करती नजर आई. भारी तादाद में गांव पहुंचते ही पुलिस फोर्स ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. एक बड़ी कवायद के बाद पुलिस नरेश मीणा को गिरफ्तारी किया. इस दौरान पत्थरबाजी के चलते पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे. देखें पूरा घटनाक्रम.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











