
नफरत, दुश्मनी या जलन... उलझी कनाडा में नैंसी ग्रेवाल के मर्डर की गुत्थी, कत्ल और कातिल का सच तलाश रही पुलिस
AajTak
कनाडा के विंडसर शहर में पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और सिंगर नैंसी ग्रेवाल की घर में घुसकर चाकू से हत्या कर दी गई. 45 वर्षीय नैंसी पंजाब से जुड़े सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक राय रखती थीं. इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी बेहद उलझी हुई है. पढ़ें इस वारदात की पूरी कहानी.
Nancy Grewal Murder Case: वो एक गायक भी थी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी. हजारों लोग उसे फॉलो करते थे. उसकी दिलकश अदाओं और अंदाज पर मरते थे. वो विदेश में अकेली रहने वाली एक आत्मनिर्भर महिला थी. वो भले ही कनाडा में रहती थी, लेकिन उसके दिल में पंजाब बसता था. वो अक्सर अपने वीडियो में पंजाब की बातें किया करती थी. वहां के मुद्दों को उठाया करती थी. लेकिन अचानक उसकी आवाज़ खामोश हो गई. अब वो कभी नहीं बोलेगी. हम बात कर रहे हैं कि कनाडा में रहने वाली पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की. जिनके मर्डर ने सबको हैरान कर दिया है. उनके कत्ल की गुत्थी कुछ ऐसी उलझी है कि कनाडा की पुलिस और जांच एजेंसियां उसे सुलझाने में जुटी हैं.
3 मार्च 2026, विंडसर सिटी, कनाडा रात के करीब साढ़े नौ बजे थे. पंजाबी मूल की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल अपने घर में अकेली मौजूद थीं. हर रोज की तरह नैंसी अपना छोटा मोटा काम कर रही थीं. ठीक उसी वक्त कोई अनजान शख्स उनके घर में दाखिल हुआ और नैंसी पर चाकू से एक बाद एक कई वार किए. हमलावर की तेजी देखकर ऐसा लग रहा था कि वो किसी भी हाल में नैंसी को जिंदा नहीं छोड़ना चाहता था. उसके ताबड़तोड़ हमले से नैंसी लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ी. वो चीख रही थी. रहम की गुहार लगा रही थी. लेकिन सब बेकार था. अपना काम करके हमलावर वहां से फरार हो गया.
नैंसी की चीख पुकार सुनकर जब तक पड़ोसी उनके घर पहुंचे, तब तक हमलावर वहां से भाग चुका था. नैंसी के घर का मंजर भयानक था. वो खून से सनी हालत में फर्श पर पड़ी थी. मगर उसकी सांसे चल रही थी. पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने फौरन इस घटना की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद नैंसी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जख्म और चोटें गहरी थीं. बहुत खून बह चुका था. लिहाजा, लाख कोशिश के बावजूद डॉक्टर नाकाम हो गए और नैंसी की जान नहीं बचाई जा सकी.
इस वारदात की जानकारी पुलिस अधिकारी माइकल पियर्स ने मीडिया के सामने बयां की. उन्होंने बताया कि एक महिला को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने की सूचना मिली थी. जिसके फौरन बाद पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची, तब तक नैंसी खून से लथपथ हालत में थीं. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. ओंटारियो प्रांत के विंडसर शहर में मंगलवार की रात हुई वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया.
अब नैंसी की मौत के साथ ही सबसे बड़ा सवाल भी सामने है. आखिर नैंसी का मर्डर किसने किया? कत्ल की वजह क्या थी? 45 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की हत्या के मामले में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर कौन था? उसने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया?
नैंसी ग्रेवाल की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के अलग अलग रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं. हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या के पीछे की वजह को लेकर कोई बात नहीं की है और ना ही पुलिस अभी किसी नतीजे पर पहुंची है. दरअसल, पुलिस और जांच एजेंसियां कई एंगल से इस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं. मसलन पुलिस इस हत्याकांड के किसी भी पहलू को छोड़ना नहीं चाहती.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






