
नन्हे बेटे के खातिर मशहूर एक्ट्रेस ने छोड़ी एक्टिंग, संभाल रही घर-परिवार? कमबैक पर बोली- बच्चे को मेरी जरूरत
AajTak
देवोलीना भट्टाचार्जी मां बनने के बाद से छोटे पर्दे से दूर हैं. इस समय वो एक मां होने की जिम्मेदारी निभा रही हैं. बेटे के खातिर उन्होंने एक्टिंग से कुछ समय के लिए दूरी बना ली है. अब एक्ट्रेस ने बताया है कि वो कब कमबैक करेंगी.
देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी टाउन का जाना-माना नाम हैं. एक्ट्रेस 'साथ निभाना साथिया', 'लाल इश्क' जैसे शोज में काम करके घर-घर में फेमस हुईं. करियर के पीक पर उन्होंने साल 2022 में शादी करके अपना घर बसा लिया. फिर वो बेटे की मां बनीं. मां बनने के बाद देवोलीना के एक्टिंग करियर पर ब्रेक लग गया. अब उन्होंने अपने कमबैक पर बात की है.
कमबैक पर बोलीं देवोलीना
देवोलीना के फैंस को उनकी वापसी का इंतजार रहता है. मगर एक्ट्रेस फिलहाल अपने बेटे को पूरा टाइम और अटेंशन दे रही हैं. बेटे के खातिर एक्ट्रेस ने अपने करियर को बैकफुट पर रखा हुआ है. अब उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब देते हुए अपने कमबैक को लेकर जानकारी दी है.
देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने लिटिल प्रिंस संग एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो लाडले संग खेलती नजर आ रही हैं. कैप्शन में उन्होंने बताया कि इस समय उनके बेटे को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत है, इसलिए वो उसके लिए पूरी तरह से मौजूद रहना चाहती हैं. उन्होंने आगे कहा कि जब सही समय आएगा, तो वो काम पर वापस लौटेंगी.
देवोलीना ने कैप्शन में बताया कि उनसे अक्सर ये सवाल पूछे जाते हैं- क्या आपने काम करना छोड़ दिया है? आप दोबारा कब काम पर लौटेंगी? अब आपको काम शुरू कर देना चाहिए.













