
नन्हें से बच्चे के डांस मूव्स देखकर हैरान हुए दिग्गज, तेजी से वायरल हो रहा VIDEO
Zee News
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति नगाड़ा बजा रहा है. जैसे ही व्यक्ति नगाड़ा बजाना शुरू करता है वैसे ही एक छोटा जो सिर्फ 5 या 6 साल का है, डांस करना शुरू कर देता है.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए रोज कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है. जिनमें कुछ वीडियो बहुत हैरान करने वाले होते हैं. एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बच्चा कुछ इस तरह के डांस मूव कर रहा है कि जिसे देखकर अच्छा डांसर के होश उड़ रहे हैं. यह वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है और लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं. “Dance like no one is watching, love like you've never been hurt; sing like no one is listening, and live like it's heaven on earth.” वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति नगाड़ा बजा रहा है. जैसे ही व्यक्ति नगाड़ा बजाना शुरू करता है वैसे ही एक छोटा जो सिर्फ 5 या 6 साल का है, डांस करना शुरू कर देता है. इस बच्चे को डांस मूव्स इतने कमाल के हैं कि अच्छे-अच्छे डांसर भी चकरा जाएं. उसपर ये बच्चा अपनी ही मस्ती में मस्त होकर बेपरवाही से डांस का मजा ले रहा है. — Awanish Sharan (@AwanishSharan)
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









