
नतीजों से पहले चरणजीत सिंह चन्नी का ये वीडियो वायरल, लोग बोले- 'एक्सपर्ट बंदा है!'
AajTak
नतीजे आने से पहले चरणजीत सिंह चन्नी का तनाव में होना तो स्वाभाविक है, ऐसे में मंगलवार को वे बकरी का दूध दूते हुए नजर आए. ट्विटर पर उन्होंने वीडियों शेयर किया है.
पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर हुए मतदान के बाद अब इंतजार है नतीजों का. नतीजे सामने आने में अभी करीब दो दिन का समय है, लेकिन प्रत्याशियों के लिए ये दो दिनों का इंतज़ार काफी भारी है. इस बीच पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का एक वीडियो सामने आया है.
आज ट्विटर पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे खुद एक बकरी का दूध निकालते नजर आ रहे हैं. खास बात ये रही कि चरणजीत सिंह चन्नी बहुत ही सधे हुए हाथों से दूध निकाल रहे हैं और उससे भी खास बात ये है कि दूध सीधे बोतल में डाला जा रहा है.
लोगों को ये कहते भी सुना जा सकता है कि 'एक्सपर्ट बंदा है.' बकरी के दूध दूते हुए चरणजीत सिंह चन्नी काफी खुश नजर आ रहे हैं.
Village Ballo, Bhadaur pic.twitter.com/ZRGmklHTiT
लोगों ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हए लिखा है कि चन्नी मेंटल स्ट्रेस दूर करने के लिए ये काम कर रहे हैं. तो किसी ने लिखा कि 10 मार्च के बात तो इन्हें यही करना है. सबके अपने-अपने विचार हैं,हालांकि इस बात से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता कि चन्नी के लिए 10 तारीख का इंतज़ार करना थोड़ा तनावपूर्ण तो होगा ही. खासकर तब, जब एग्ज़िट पोल ये बता रहे हों कि उनका नंबर लगना थोड़ा मुश्किल है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











