
नकली मोबाइल टावर से उड़ रहा है आपका पैसा! ये नया SMS Blast स्कैम बहुत खतरनाक है
AajTak
आए दिन नए तरह का स्कैम देश में देखने को मिल रहा है. अब स्कैमर्स पोर्टेबल मोबाइल टावर लेकर घूम रहे हैं और आपके पास से मोबाइल हैक कर सकते हैं. ज्यादातर लोगों को इसका अंदाजा तक नहीं होता है.
आज के डिजिटल ज़माने में फोन सिर्फ कॉल और मैसेज का साधन नहीं रहा. बैंकिंग, पेमेंट, OTP, हर छोटा-बड़ा काम मोबाइल पर ही होता है. लेकिन स्कैमर्स इसे यूज करके आपके है पैसे उड़ा रहे हैं.
अभी जो मामला सामने आया है, वो देखने में साधारण SMS स्कैम जैसा लगता है, लेकिन है उससे कहीं ज़्यादा ख़तरनाक और घातक.
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स बता रहे हैं कि फ्रॉडस्टर्स अब फर्जी मोबाइल टावर और SMS ब्लास्ट टेक्निक्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे आपके फोन का नेटवर्क रूट बदलकर सीधे खतरे के चैनल पर भेज दिया जाता है.
फोन सिग्नल से खेल: नकली टावर कैसे आपका फोन चुरा लेते हैं
हम में से ज्यादातर लोग यह समझते हैं कि हमारा फोन हमेशा टावर से ही जुड़ता है और वही सही नेटवर्क देता है. लेकिन अब स्कैम वाले छोटे-छोटे पोर्टेबल डिवाइसेज़ का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो असली टावर की नकल करते हैं. इसे साइबर एक्सपर्ट्स Fake BTS कहते हैं.. मतलब नकली बेस स्टेशन.
ये डिवाइस किसी कार के ट्रंक में, बैकपैक में या सड़क किनारे आसानी से छिप सकते हैं. जब फोन अपना सिग्नल खोजता है, तो वह सबसे मजबूत सिग्नल वाला नेटवर्क चुनता है और कई बार वह फर्जी टॉवर बन जाता है. इससे फोन असल नेटवर्क बॉन्ड नहीं होता, बल्कि कम सिक्योर नेटवर्क पर चला जाता है जहां सिक्योरिटी का लेवल बहुत नीचे होता है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








