
नए IT नियमों के मुताबिक WhatsApp ने एक महीने में क्या कदम उठाए?
AajTak
फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग एंड कॉलिंग ऐप WahtsApp ने नए IT नियमों के मुताबिक जारी किए कम्प्लयांस रिपोर्ट में गुरुवार को बताया कि उसने देश में 15 मई से 15 जून के बीच कम से कम 20 लाख अकाउंट्स को बैन किया है.
फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग एंड कॉलिंग ऐप WahtsApp ने नए IT नियमों के मुताबिक जारी किए कम्प्लयांस रिपोर्ट में गुरुवार को बताया कि उसने देश में 15 मई से 15 जून के बीच कम से कम 20 लाख अकाउंट्स को बैन किया है. ये अकाउंट्स यूजर्स को ऑनलाइन फ्रॉड और एब्यूजर्स से बचाने के लिए किए गए हैं. इस एक महीने में वॉट्सऐप को भारत से 345 शिकायतें मिलीं. देश में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के 530 मिलियन यूजर्स हैं. Google, ट्विटर और फेसबुक के बाद वॉट्सऐप चौथी कंपनी जिसने नए नियमों के हिसाब से ऑफिसर की नियुक्ति की है और रिपोर्ट पब्लिश किया है. कंपनी ने साफ तौर पर बताया है कि बैन किए गए टोटल अकाउंट्स में से 95 प्रतिशत से ज्यादा अकाउंट्स को ऑटोमैटेड या बल्क मैसेजिंग (स्पैम) के अनऑथराइज्ड यूज के कारण बैन किया गया था. वॉट्सऐप ने रिपोर्ट में कहा कि हमारा ध्यान अकाउंट्स को बड़े पैमाने पर हानिकारक या अनवांटेड मैसेज भेजने से रोकना रहा है.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










