
नए हिंदू राष्ट्र में आराध्यों को भी बहुसंख्यकों के हिसाब से अपना शुद्धिकरण करना होगा!
The Wire
कहा जाता है कि मनुष्य अपनी छवि में अपने देवताओं को गढ़ता है. अज्ञेय ने लिखा है कि अगर आदमी की शक्ल घोड़े की होती तो उसके देवता भी अश्वमुख होते. इसलिए यदि वह शाकाहारी है तो उसके आराध्य को भी शाकाहारी होना होगा और दूषित आदतें छोड़नी होंगी.
‘मूरख को दो ठो पैसा दे दो, बुद्धि मत दो.’ महुआ मोइत्रा से परिचय नहीं इसलिए आप में से जो उन्हें जानते हैं उनसे विनती है कि यह सलाह, बिन मांगे उन तक पहुंचा दें. पुरखों के इस मशविरे में चेतावनी भी है. जो मूर्ख को बुद्धि देने की मूर्खता करे, उसे अनेक प्रकार की हानि हो सकती है. उसमें शारीरिक हानि की आशंका प्रबल है.
या अगर मूर्ख ‘अंधेर नगरी’ के राज परिवार का सदस्य हो तो विधिसम्मत हानि पहुंचाई जा सकती है. क्या यह इसलिए कि मूर्ख मूर्ख दिखना नहीं चाहता? या उसकी मूर्खता की याद उसे दिलाएं, यह उसे नागवार गुजरता है? क्या वह अचेत मूर्ख है या सजग मूर्ख है? क्या इसी परिवार की कहावत यह है कि सोए को जगा सकते हैं, जागे को नहीं? लेकिन यह तय है कि मूर्ख यदि लाठीधारी है तो उससे एक बांस दूर रहने में भलाई है.
अभी तमिल फिल्म निर्देशक लीना मणिमेखलाई की फिल्म के एक प्रचार-पोस्टर के बाद जो भाषाई और क़ानूनी खूंरेजी चल रही है, उसे देखते हुए ये हिदायतें याद आईं. निर्देशक ने कल्पना के उत्साह के अतिरेक में अपनी फिल्म का पोस्टर जारी किया जिसमें वे खुद ही देवी काली का रूप धरे नज़र आ रही हैं. मज़े से सिगरेट पी रही है और उनके साथ है एलजीबीटीक्यू+ समुदाय का सतरंगा ध्वज. यह पोस्टर उन्होंने ‘काली’ नामक अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म के कनाडा में पहले प्रदर्शन के पहले जारी किया.
कहना गलत होगा कि लीना को इसका अंदाज न रहा होगा कि इसके बाद क्या होगा. एक जो नई सतत जाग्रत ऑनलाइन हिंदू वाहिनी पिछले 8-10 साल में निर्मित हुई है, वह फौरन लीना पर टूट पड़ी. काली और सिगरेट? वह तो भला हो कि वे भारत से दूर हैं वरना अब तक ज़ुबैर की तरह जेल में फेंक दी गई होतीं लेकिन दूरस्थ शिक्षा की तरह दूरस्थ गाली गलौज, बलात्कार, हत्या, उसमें भी गला काट लेने धमकी- सब उन तक पहुंच चुकी है.

आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार जूनियर डॉक्टर की मां ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में पनिहाटी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति दे दी है. प्रदेश भाजपा की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें इस सीट पर कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है.

केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि देशभर में 2017 से अब तक सीवर और सेप्टिक टैंक की ख़तरनाक सफाई के दौरान 622 सफाईकर्मियों की मौत हो चुकी है. 539 परिवारों को पूरा मुआवज़ा दिया गया, जबकि 25 परिवारों को आंशिक मुआवज़ा मिला. मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश 86 के साथ सबसे ऊपर है, इसके बाद महाराष्ट्र (82), तमिलनाडु (77), हरियाणा (76), गुजरात (73) और दिल्ली (62) का स्थान है.

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कोटद्वार के ‘मोहम्मद’ दीपक की याचिका पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि एक 'संदिग्ध आरोपी' होने के नाते वह अपनी मनचाही राहत, जैसे सुरक्षा और पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ़ विभागीय जांच की मांग नहीं कर सकते. दीपक ने बीते महीने कोटद्वार में एक मुस्लिम बुज़ुर्ग के साथ दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा की जा रही बदसलूकी का विरोध किया था.

यह त्रासदी नवंबर 2014 में बिलासपुर ज़िले के नेमिचंद जैन अस्पताल (सकरी), गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में आयोजित सरकारी सामूहिक नसबंदी शिविरों के दौरान हुई थी. ज़िला अदालत ने आरोपी सर्जन को ग़ैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराया और दो साल की क़ैद, 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही पांच अन्य आरोपियों को बरी कर दिया.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच केंद्र सरकार भले ही एलपीजी की किल्लत से इनकार कर रही है लेकिन गैस एजेंसियों पर लंबी क़तारें हैं. गैस की किल्लत से जूझते लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर आ रहे हैं. वहीं, दिल्ली में कुछ अटल कैंटीन बंद हैं, कई हॉस्टल मेस और गुरुद्वारों में लंगर भी सिलेंडर की कमी प्रभावित हो रहे हैं.




