
नए साल पर Rupali Ganguly ने किए वैष्णो देवी के दर्शन, नंगे पैर की चढ़ाई
AajTak
वीडियो में रुपाली गांगुली ने अपनी एयरपोर्ट से वैष्णो देवी के पहाड़ों पर चढ़ाई की जर्नी को साझा किया है. वीडियो में रुपाली गांगुली नंगे पांव चलते दिख रही हैं. रुपाली के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. रुपाली के दोस्त डेलनाज ईरानी, जसवीर कौर, गौरव खन्ना ने कमेंट किया है.
नए साल के मौके पर जहां कई सेलेब्स पार्टीज करने में बिजी हैं. वहीं अनुपमा फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने नए साल का स्वागत वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेक कर किया. रुपाली गांगुली ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने वैष्णो देवी यात्रा की जर्नी दिखाई है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










